भारत और श्रीलंका के मध्य मछुआरों व किसानों की मदद हेतु समझौता-(23-SEP-2016) C.A

| Friday, September 23, 2016
भारत ने श्रीलंका के हंबनटोटा जिले में मत्स्यपालक और कृषक समुदायों की आजीविका का समर्थन करने हेतु श्रीलंका के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू)  पर हस्ताक्षर किए हैं. भारत और श्रीलंका ने इस समझौते पर सितंबर 2016 को हस्ताक्षर किए.
मदद की रूप रेखा-
हैम्बनटोटा जिला श्रीलंका के दक्षिणी हिस्से में स्थित है.
हैम्बनटोटा जिले में मत्स्यपालक और कृषक समुदायों को 20 लाख अमेरिकी डॉलर के उपकरण मुहैया कराकर मदद की जाएगी.
जिसके तहत मछुआरों व किसानों की मदद हेतु परियोजना से सम्बंधित उपकरण फावड़ा, साइकिल, जीवन रक्षक जैकेट और सिलाई मशीनों आदि उपकरणों प्रदान किए जाएगें.
इसके लिए 300 करोड़ एसएलआर की परिकल्पना की गई है.
अनुदान की राशि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मत्स्य पालक गांवों के विकास हेतु इस्तेमाल किए जाने की आशा है.
सम्पूर्ण जिले में 75000 से अधिक लोगों को इस परियोजना से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. 
परियोजना को सम्बंधित स्थानीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर लागू किया जाएगा.

0 comments:

Post a Comment