पूर्व महिला हॉकी कप्तान रितु ने हॉकी से संन्यास लिया-(23-SEP-2016) C.A

| Friday, September 23, 2016
भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान रितु रानी ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया. रितु की कप्‍तानी में ही भारतीय महिला टीम ने 36 वर्ष के अंतराल बाद रियो ओलिंपिक हेतु क्‍वालीफाई किया था. उन्हें रियो ओलिंपिक जाने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी. 

24 वर्षीय मिडफील्डर ने हॉकी इंडिया को मेल के माध्यम से संन्‍यास लेने की जानकारी दी. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म करने का फैसला किया. उन्‍हें रविवार से भोपाल में शुरू हुए राष्ट्रीय शिविर हेतु 29 संभावितों में शामिल किया गया.

उनकी कप्तानी में ही राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में ब्रॉन्‍ज जीता. 2013 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में सिल्‍वर मेडल भी जीता.
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के अनुसार यह पूर्व महिला हॉकी कप्तान रितु रानी का निजी फैसला है.

रितु रानी के बारे में -
  • रितु रानी का जन्म 29 दिसंबर, 1991 को हरियाणा में हुआ.
  • उन्होंने शाहाबाद मारकंडा हरियाणा के श्री गुरु नानक देव सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल में स्कूली शिक्षा ग्रहण की.
  • 09 साल की उम्र में उन्हें शाहबाद हॉकी अकादमी ने हॉकी का प्रशिक्षण देना आरम्भ किया.
  • 2014 तक रानी भारतीय रेलवे में सेवारत थी. बाद में वह हरियाणा पुलिस में भर्ती हो गयी.
  • दोहा में आयोजित 2006 में एशियाई खेलों से रानी ने सीनियर टीम के साथ  कैरियर की शुरुआत की.
  • 2006 में मैड्रिड में आयोजित विश्व कप में वह भारतीय टीम का हिस्सा थी. तब वह 14 वर्ष की सबसे युवा खिलाड़ी थी.
  • कज़ान, रूस में 2009 चैंपियंस चैलेंज द्वितीय में भारत विजय हासिल की. उस मैच में रानी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
  • 2011 में उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया.
  • कुआलालंपुर में 2013 एशिया कप और सियोल में 2014 के एशियाई खेलों, दक्षिण कोरिया में टीम तीसरे स्थान पर रही.

0 comments:

Post a Comment