श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर आरबीसीसी विश्व फाइनल्स ट्राफी जीती-(13-SEP-2016) C.A

| Tuesday, September 13, 2016
श्रीलंका ने 11 सितंबर 2016 को गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश पर 24 रन की जीत दर्ज कर रेड बुल कैम्पस क्रिकेट विश्व फाइनल्स ट्राफी अपने नाम की.
श्रीलंका की जीत में आल राउंडर रनिथा लियानाराच्ची के शानदार अर्धशतक और रोशन जयविक्रम के चार विकेट का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

बांग्लादेश की यूनिवर्सिटी आफ लिबरल आर्ट्स टीम के कप्तान एमडी हसनुज्जमान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
श्रीलंकाई टीम बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल ने लियानाराच्ची की 27 गेंद में छह चौके और दो छक्के जड़ित 52 रन की पारी से नौ विकेट पर 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.
इसके बाद टीम ने मेहमान टीम को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन के स्कोर पर आल आउट कर दिया.
  • श्रीलंका यह खिताब जीतने वाला पहला मेजबान देश बन गया.
  • बांग्लादेश के लिये एम डी हस्सनुज्जमान ने सर्वाधिक 39 रन बनाए.
  • जयविक्रम के अलावा चमिका करूणारत्ने ने 17 रन देकर दो, देविन पथमाथनथ ने 31 रन देकर और लियानराच्ची ने 26 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया.

0 comments:

Post a Comment