भारतीय रेलवे टीम ने सीनियर राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप जीती-(17-SEP-2016) C.A

| Saturday, September 17, 2016
भारतीय रेलवे टीम ने टाटानगर (जमशेदपुर) में 7 से 11 सितंबर के बीच आयोजित महिला और पुरूष वर्ग सीनियर राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप जीती. 

चैम्पियनशिप के पुरूष वर्ग में भारतीय रेलवे ने आठ वर्गों में भाग लिया जिसमें 8 पदक (5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य) जीते.
पी सुरेश और अमरप्रीत इस चैम्पियनशिप के सबसे मजबूत खिलाड़ी घोषित किए गए.

पदक विजेताओं के नाम-
  • पी सुरेश (59 किलो वर्ग),
  • प्रदीप (66 किलो वर्ग),
  • गुरविंदर सिंह (83 किलो वर्ग),
  • गोविंदराज (93 किलो वर्ग),
  • वलविंदर सिंह (105 किलो वर्ग),
  • अंगरेज सिंह (120 किलो वर्ग),
  • अमरप्रीत (120+ किलो वर्ग)
चैम्पियनशिप के महिला वर्ग में भारतीय रेलवे ने सात वर्गों में भाग लिया. जिसमें 8 स्वर्ण पदक जीते.

स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम-
  • नजुका टाटू घरे (47 किलो वर्ग),
  • रामालक्ष्मी (52 किलो वर्ग),
  • सरिता (57 किलो वर्ग),
  • अश्विनी (63 किलो वर्ग),
  • मनु देवी (72 किलो वर्ग),
  • प्रीति (84 किलो वर्ग),
  • अपर्णा ए घाटे (84+ किलो वर्ग)
 
खिलाड़ी रामालक्ष्मी, अश्विनी अशोक जाधव और नजुका को इस चैम्पियनशिप का सबसे मजबूत खिलाड़ी घोषित किया गया.

0 comments:

Post a Comment