27 सितंबर 2014 : विश्व
पर्यटन दिवस
दुनिया भर में विश्व पर्यटन दिवस (डब्ल्यूटीडी) 27 सितंबर 2014 को मनाया गया. विश्व पर्यटन दिवस 2014
का थीम था पर्यटन और सामुदायिक विकास. 2014 डब्ल्यूटीडी
का फोकस लोगों को सशक्त बनाने और उन्हें अपने स्थानीय समुदायों में बदलाव करने
संबंधी पर्यटन की क्षमताओं को उजागर करना है.
विश्व पर्यटन दिवस का फोकस सतत विकास लक्ष्यों के लिए विश्व
में परिवर्तन को मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाना है जिसे संयुक्त राष्ट्र
द्वारा वर्ष 2015 और उसके बाद बढ़ावा दिया जाएगा.
विश्व पर्यटन दिवस के बारे में
· सामाजिक, सांस्कृतिक,
राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदायों में
जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष 27 सितंबर
को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है.
· संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (य़ूएनडब्ल्यूटीओ)
महासभा द्वारा वर्ष 1979 में फैसला किए जाने के बाद पहला विश्व
पर्यटन दिवस वर्ष 1980 में मनाया गया था.
· आयोजन में संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों
(एमडीजीएस) की चुनौतियों का उल्लेख और इन लक्ष्यों को हासिल करने में पर्यटन
क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डाला गया.
0 comments:
Post a Comment