अमेरिका की टाइम मैगजीन ने 25 प्रभावशाली किशोरों की सूची जारी की-(17-OCT-2014) C.A

| Friday, October 17, 2014
अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 25 प्रभावशाली किशोरों की सूची 13 अक्टूबर 2014 को जारी की. इस सूची में शांति के लिए नोबेल जीतने वाली मलाला यूसुफजई को भी शामिल किया गया. हांगकांग में चीन विरोधी आंदोलन का चेहरा बन चुके जोशुआ वोंग को दुनिया के 25 सबसे प्रभावशाली किशोरों में शामिल किया गया. इस सूची में पेंसिलवेनिया की 13 वर्ष की बेसबॉल खिलाड़ी मोने डेविस भी हैं. ओबामा की 15 वर्ष की बेटी मालिया को को भी इस सूची में शामिल किया गया.
सूची में न्यूजीलैंड की पॉप स्टार 17 वर्ष की लॉर्ड, 19 वर्ष के कैनेडियन पॉप स्टार और न्यूजीलैंड की गोल्फर लाइडिया को भी शामिल किया गया. 25 किशोरों को खेल और ग्लैमर के क्षेत्र से चुना गया.
टाइम ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स, सांस्कृतिक और व्यावसायिक जैसे प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान रखते हुए इस सूची को तैयार किया.
इस सूची में गायक, खिलाड़ी टेक्नॉलजी और साइंस के क्षेत्र में ऊंचे मुकाम बनाने वाले ऐसे युवाओं को शामिल किया गया है, जिनसे दूसरे बच्चों को प्रेरणा मिलती है. इस सूची में सबसे कम उम्र की टीनएजर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की छोटी बेटी साशा हैं, जो 13 वर्ष की हैं.
टाइम मैगजीन द्वारा जारी 25 प्रभावशाली किशोरों की सूची
1. मोने डेविस (13 वर्ष), बेसबॉल खिलाड़ी 
2. साशा ओबामा, (13 वर्ष) और मालिया ओबामा (16 वर्ष)
3. क्रिनेन शिपका (14 वर्ष), अभिनेत्री 
4. जैज जेनिंग्स (14 वर्ष), ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता 
5. फ्लिन मैकगैरी (15 वर्ष) 
6. एरिक फिनमैन (15 वर्ष) बोटेंगल डॉट काम (Botangle.com) के संस्थापक
7. नैश ग्राइर (16 वर्ष), सोशल मीडिया किंग
8. रीको रोड्रिगेज (16 वर्ष), अभिनेता 
9. सिएरा जज (16 वर्ष) हिक्की (17 वर्ष) और सोफी हीली-थो (17 वर्ष) गूगल विज्ञान विजेता
10 शॉन मेंडेस (16 वर्ष), सोशल मीडिया संगीतकार 
11. जेडन स्मिथ (16 वर्ष), फिल्म अभिनेता
12. बेकी जी (18 वर्ष), यूट्यूब संगीतकार 
13. सलमा कक्कड़ (17 वर्ष), साइकिलिंग स्टार 
14. लॉर्ड (17 वर्ष) गायक, गीतकार 
15. लिडा को (17 वर्ष), गोल्फ चैंपियन 
16. च्लोए ग्रैस मार्टेज (18 वर्ष) फिल्म अभिनेत्री 
17. काइली जेनर (17 वर्ष) और केंडल जेनर (18 वर्ष)
18. मलाला युसुफ़ज़ई (17 वर्ष), नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता 
19. राहेल फॉक्स (18 वर्ष) रियलिटी स्टार, व्यापारी 
20. बेथानी मोटा (18 वर्ष) फैशन और सौंदर्य ब्लॉगर 
21. यहोशू वोंग (18 वर्ष), हांगकांग आंदोलन के नेता 
22. ऑस्टिन महोने (18 वर्ष), पॉप स्टार 
23. तवी गैविनसन (18 वर्ष), किशोर लड़कियों की ऑनलाइन पत्रिका की प्रकाशक 
24. मेगन ग्रासिल (19 वर्ष) ब्रा डिजाइनर 
25. ट्रॉय सिवान (19 वर्ष) अभिनेता, संगीतकार


0 comments:

Post a Comment