दक्षिण अफ्रीका पर्यटन ने गांधी-प्रेरित पर्यटक आकर्षण परियोजना का आरंभ किया-(22-OCT-2014) C.A

| Wednesday, October 22, 2014
दक्षिण अफ्रीका पर्यटन ने गांधी-प्रेरित पर्यटक आकर्षण परियोजना का आरंभ किया. इसमें उन 13 स्थानों की पहचान की गई हैं जो दक्षिण अफ्रीका में मोहनदास करमचंद गांधी के समय में प्रमुख थे. दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन विभाग के तहत दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन ने 18 अक्टूबर 2014 को जोहानिसबर्ग में इस परियोजना का आरंभ किया.
इसके अतिरिक्त, गांधी पर वेबपेज भी शुरू किया गया जिस पर दक्षिण अफ्रीका में गांधी से संबंधित स्थानों की व्यापक जानकारी उपलब्ध है. गांधी-प्रेरित पर्यटक आकर्षण परियोजना ने महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका की यादोँ एवं कार्यों को लोगों के लिए जो यह समझना चाहते हैं की कैसे दक्षिण अफ्रीका ने उनके विवेक, मानवता के लिए उनकी सेवा और दुनिया के इतिहास को अपने महान योगदान को कैसे आकार दिया, को सुलभ बना दिया.
दक्षिण अफ्रीका में फैले 13 गांधी से संबंधित स्थानों में निम्न सम्मिलित हैं –
·         डरबन में ओल्ड कोर्ट हाउस संग्रहालय जहाँ गांधी के चित्रों का एक ऐतिहासिक संग्रह है
·         पीटरमैरिट्सबर्ग स्टेशन जहां गाँधी जी की एक मूर्ति उस स्थान को चिह्नित करने के लिए लगाई गई हैं जहाँ पर गांधी जी को एक चलती ट्रेन से फेंक दिया गया था क्योंकि वह केवल श्वेत लोगों के लिए आरक्षित एक डिब्बे में बैठ गए थे.
·         लेडीस्मिथ में स्थानीय विष्णु मंदिर में एक गांधी प्रतिमा है जो वर्ष 1899-1900 एंग्लो-बोअर युद्ध के दौरान एक स्वयंसेवक स्ट्रेचर वाहक के रूप में उनके कार्य को याद करने के लिए लगाई गई हैं.
·         न्यूटाउन, जोहानसबर्ग में हमीदिया मस्जिद के बाहर एक स्मारक जो एक प्रतीकात्मक देग दर्शाता है जो गाँधी द्वारा वर्ष 1908 में पासबुक जलने को प्रदर्शित करता हैं जो सभी अश्वेत लोगों को हमेशा अपने साथ लेकर चलनी  होती थी.
·         दक्षिण अफ्रीका का नया संवैधानिक न्यायालय जिसको जोहान्सबर्ग में पुराने किले की जेल के स्थान पर बनाया गया हैं, जहां गांधी और बाद में नेल्सन मंडेला कैद किये गए थे. इसके अतिरिक्त भी अन्य स्थान हैं.


0 comments:

Post a Comment