हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014: भाजपा को पहली बार बहुमत मिला-(21-OCT-2014) C.A

| Tuesday, October 21, 2014
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा के राज्य विधानसभा चुनाव-2014 में बहुमत हासिल किया. भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर 2014 को की गयी .
हरियाणा विधानसभा चुनावों  में 47 सीटें प्राप्त करके भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. कुल 90 विधान सभा सीटों के लिए मतदान 15 अक्टूबर 2014 को कराया गया था. इन चुनावों में हरियाणा में प्रथम बार 76.54 प्रतिशत के अपने उच्चतम स्तर पर मतदान दर्ज किया गया.

घोषित परिणाम
पार्टी
2014-में जीती हुई  सीटें  
2009 में जीती हुई  सीटें  
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
47 सीटें  (33.2 प्रतिशत मत)
4 सीटें (9.04 प्रतिशत)
इंडियन नेशनल लोकदल
(इनेलो) 19 सीटें (24.1 प्रतिशत मत)
31 सीटें (25.79 प्रतिशत मत)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
 15 सीटें  (20.6 प्रतिशत मत)
40 सीटें (35.08 प्रतिशत)

हरियाणा जनहित कांग्रेस
2 सीटें (3.6 प्रतिशत मत )
 6 सीटें (7.40 प्रतिशतमत)
निर्दलीय एवं अन्य
7 सीटें  (18.5 प्रतिशत मत )
9 सीटें (22.7 प्रतिशत मत)


0 comments:

Post a Comment