जोको विदोदो ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली-(21-OCT-2014) C.A

| Tuesday, October 21, 2014
जोको विदोदो ने 20 अक्टूबर 2014 को इंडोनेशिया के सातवें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली. विदोदो ने राष्ट्रपति चुनावों में 53 प्रतिशत मतों के साथ जीत दर्ज की और अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया. जोको विदोदो ने सुसीलो युधोयोनो बामबांग के राष्ट्रपति के 10 वर्ष के कार्यकाल के बाद उनका स्थान लिया. जोको विदोदो और जुसोफ काला दोनों को राष्ट्रीय विधायिका में शपथ दिलाई गई.
जोको विदोदो के बारे में

•    वर्ष 1961 में जन्मे जोको विदोदो लकड़ी विक्रेता के बेटे के रूप में मध्य जावा शहर में बढ़े हुए. 
•    वर्ष 1985 में वानिकी डिग्री में स्नातक होने के बाद जोको विदोदो ने विनिर्माण फर्नीचर से पहले लकड़ी के फर्श की आपूर्ति के व्यापार की स्थापना की. 
•    वर्ष 2005 में सोलो के मेयर के रूप में निर्वाचित होने के बाद जोको विदोदो ने पाडीआई-पी पार्टी के साथ अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया. 
•    वर्ष 2010 में जोको विदोदो को दूसरे कार्यकाल के लिए मेयर के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया. 
•    वर्ष 2012 में जोको विदोदो को जकार्ता के गवर्नर के रूप में निर्वाचित किया गया.



0 comments:

Post a Comment