एसीसी ने केंद्रीय वित्त सचिव के रूप में राजीव महर्षि की नियुक्ति को मंजूरी दी-(19-OCT-2014) C.A

| Sunday, October 19, 2014
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में केंद्रीय वित्त सचिव के रूप में राजीव महर्षि की नियुक्ति को मंजूरी 16 अक्टूबर 2014 को प्रदान की.

केन्द्र ने वित्त सचिव अरविंद मायाराम के स्थान पर राजस्थान के मुख्य सचिव राजीव महर्षि को नियुक्त किया. वित्त और आर्थिक मामलों के सचिव पद की भूमिका निभा रहे मायाराम की नियुक्ति संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय में की गई. अरविंद मायाराम को पर्यटन मंत्रालय में सचिव बनाया गया. राजस्थान के मुख्य सचिव महर्षि को वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव बनाया गया. वित्त मंत्रालय से तबादला किए गए मायाराम दूसरे बड़े अधिकारी हैं. इससे पहले राजस्व सचिव राजीव टकरू को जून में हटाया गया था. मायाराम और महर्षि दोनों ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1978 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं.
राज्य के मुख्य सचिव राजीव महर्षि अब केंद्र सरकार में वित्त सचिव के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की स्वीकृति के बाद केंद्रीय कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1978 बैच के आईएएस महर्षि वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामला विभाग के सचिव होंगे. इस पद पर काम कर रहे राजस्थान काडर के महर्षि के ही बैचमेट अरविंद मायाराम को पर्यटन सचिव बनाया गया. वे इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे परवेज दीवान की जगह लेंगे.
राजीव महर्षि 
•    राजीव महर्षि सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली के छात्र रहे हैं.
•    राजीव महर्षि की पहली नियुक्ति 6 अगस्त 1980 को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, अजमेर. कलक्टर के रूप में एक ही जिला बीकानेर मिला.
•    राजीव महर्षि वर्ष 1985 वित्त (आबकारी) विभाग के उप सचिव रहे.
•    राजीव महर्षि वर्ष 1988 राष्ट्रपति सचिवालय में उप सचिव.
•    दिल्ली में पेट्रोलियम एवं केमिकल मंत्रालय में रहे. जयपुर जेडीए और ट्रांसपोर्ट विभाग के अहम पदों पर रहे.
•    राजीव महर्षि वर्ष 1998 राजस्थान वित्त निगम के प्रबंध निदेशक बनें.
•    दिल्ली में केबिनेट सचिवालय के संयुक्त सचिव के अलावा कम्पनी मामलात मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे.
•    राजीव महर्षि वर्ष 2005 राजस्थान के वित्त विभाग के प्रमुख सचिव बने.
•    राजीव महर्षि नवंबर 2009 से 30 नवंबर 2013 तक दिल्ली में कई विभागों में रहे. 
•    राज्य में मुख्य सचिव बनने से पहले दिल्ली में फर्टिलाइजर मंत्रालय और ओवरसीज मंत्रालय के सचिव रहे.
•    वह 22 दिसंबर 2013 को राज्य के मुख्य सचिव बने.


0 comments:

Post a Comment