ब्रिटेन की रॉयल नौसेना पनडुब्बी सेवा में पहली बार महिला
अधिकारियों को 5 मई 2014 को नियुक्त
किया गया. इन महिला अधिकारियों में लेफ्टिनेंट मैक्सिन स्टील्स, एलेक्स ओल्सन और पेन्नी ठाकरे शामिल हैं. इस नियुक्ति के साथ ही
लेफ्टिनेंट मैक्सिन स्टाइल्स, एलेक्स ओलसन तथा पेनी थाकरे
ब्रिटेन की रॉयल नौसेना पनडुब्बी सेवा में सेवा देने वाली पहली महिला अधिकारी
बनीं.
कई महीनों के विशेष प्रशिक्षण तथा कड़ी मेहनत के बाद तीनों महिला अधिकारियों को ‘डॉल्फिन बैज’ दिए गए. इससे पहले यह प्रशिक्षण केवल पुरुष ही लेते थे.
ब्रिटेन की रॉयल नौसेना पनडुब्बी सेवा के 110 वर्षों के इतिहास में पहली बार तीन महिलाओं को रॉयल नौसेना की पनडुब्बी सेवा में भर्ती किया गया.
रॉयल नेवी में महिलाओं की भूमिका को लेकर पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव आया. 20 वर्ष पहले तक महिलाओं को केवल जहाज में काम करने की ही अनुमति थी, परन्तु वर्ष 2011 में रक्षा सचिव फिलिप हैमंड ने पनडुब्बियों में महिलाओं को सेवा देने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया. इसके बाद से अब महिलाएं रॉयल नेवी की सभी शाखाओं में अपनी सेवाएं दे सकती हैं.
0 comments:
Post a Comment