17वें एशियाई खेल (2014) दक्षिण कोरिया के ‘इंचियोन’ में संपन्न-(10-OCT-2014) C.A

| Friday, October 10, 2014
17वां एशियाई खेल दक्षिण कोरिया के इंचियोनमें 19 सितंबर 2014 से 4 अक्टूबर 2014 के मध्य आयोजित किया गया. अनेकता में एकताका नारा लिए शुरू हुआ 17वां एशियाई खेल का समापन समारोह दक्षिण कोरियाई फिल्म निर्देशक जांग जिन के निर्देशन में 'इंचियॉन में हमारी मधुर स्मृतियां' विषय (theme) के साथ इंचियॉन एशियाड मेन स्टेडियम में समाप्त हुआ. जांग जिन ने ही उद्घाटन समारोह का भी आयोजन किया था.
इंचियॉन एशियाई खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष किम यंग सू और एशिया ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहद ने आधिकारिक रूप से 17वें एशियाई खेलों के समापन की घोषणा की और इसके साथ ही एशियाई खेलों का ध्वज 18वें एशियाई खेलों के मेजबान देश जकार्ता को सौंप दिया गया.

चीन 151 स्वर्ण पदक सहित कुल 343 पदक जीत कर 17वें एशियाई खलों की पदक तालिका में प्रथम स्थान पर तथा मेजबान दक्षिण कोरिया ने 79 स्वर्ण सहित कुल 234 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि जापान 47 स्वर्ण पदक के साथ कुल 200 जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया.  भारत 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक (कुल 57 पदक) लेकर आठवें स्थान पर रहा.

उद्घाटन समारोह की मेजबानी दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध मनोरंजनकर्ता (एंटरटेनर) किम सियोंग जू और युंगसू यियोंग ने की. दक्षिण कोरिया के फिल्मकार जांग जिन द्वारा निर्देशित उद्घाटन समारोह में भविष्य के एशिया की अखंडता दिखाई गई. एशियाई खेल का विषय (theme) मीट एशियाज फ्यूचर (Meet Asia’s Future) रखा गया.

18वें एशियाई खलों को वर्ष 2018 में सिंगापुर (जकार्ता) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

दक्षिण कोरिया के लिए टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले सोन येओन जेई सहित दक्षिण कोरिया के कुल आठ स्वर्ण विजेता खिलाड़ी समापन समारोह में राष्ट्रीय ध्वजवाहक बने.

उद्घाटन समारोह से जुड़े मुख्य तथ्य
कुल 45 देशों के खिलाड़ियों व अधिकारियों ने कोरियाई वर्णमाला के आधार पर मार्च पास्ट में हिस्सा लिया जिसमें सबसे आगे नेपाल का दल था. मेजबान कोरिया इस क्रम में 30वें स्थान पर था. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने तिरंगे के साथ भारतीय दल का नेतृत्व किया.
एशियाई खेलों हेतु 679 सदस्यीय भारतीय दल
17वें एशियाई खेलों में 439 स्वर्ण पदकों के लिए कुल 36 खेलों में 439 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें 45 देशों के 14000 खिलाड़ियों ने 49 आयोजन स्थलों पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया. तीरंदाजी, भारोत्तोलन और निशानेबाजी में जहां 14 नए विश्व कीर्तिमान बने, वहीं बड़ी संख्या में खेलों के रिकॉर्ड भी टूटे.

भारत की ओर से इसमें कुल 516 खिलाड़ियों और 163 कोच व सपोर्ट स्टाफ सहित 679 सदस्यीय  दल ने भाग लिया. भारत ने जिन कुल 28 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया. वे निम्नलिखित हैं:
1. तैराकी, 2. तीरंदाजी, 3. एथलेटिक्स, 4. बैडमिंटन, 5. बास्केटबॉल, 6. मुक्केबाजी, 7. केनोइंग कयाकिंग, 8. साइकलिंग, 9. घु़ड़सवारी, 10. फुटबॉल, 11. गोल्फ, 12. जिम्नास्टिक्स, 13. हैंडबॉल, 14. हॉकी, 15. जूडो, 16. कबड्डी, 17. रोविंग, 18. सेपक तकरा, 19. शूटिंग, 20. स्क्वॉश, 21. ताइक्वांडो, 22. टेबल टेनिस, 23. टेनिस, 24. वॉलीबॉल, 25. कुश्ती, 26. वूशू , 27. भारोत्तोलन, 28. पाल नौकायन.

17वें एशियाई खेलों (2014) में भारत 
भारत ने 17वें एशियाई खेलों में 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक सहित कुल 57 पदक हासिल किए और पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा.
सरदार सिंह के नेतृत्व में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर हॉकी का स्वर्ण पदक जीता. इस जीत के साथ ही भारत रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया. भारत ने तीसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता. भारत ने आखिरी बार वर्ष 1998 में बैंकाक में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.
भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता.
भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता. इस जीत के साथ ही वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई.
भारत ने बैडमिंटन के महिला टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता. एशियाई खेलों में बैडमिंटन के महिला टीम का यह पहला पदक है. इसके साथ ही भारत को एशियाई खेलों में बैडमिंटन में 28 वर्ष बाद कोई पदक मिला. इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया के ही सियोल में वर्ष 1986 में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था.
भारतीय की महिला निशानेबाज हीना सिद्धू, राही सरनोबत और अनिसा सैयद की संयुक्त टीम ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. इस संयुक्त टीम का एशियाई खेलों में यह पहला पदक है.
भारत की दीपिका पल्लीकल ने स्क्वॉश में कांस्य पदक जीता. स्क्वॉश को एशियाई खेलों में वर्ष 1998 में शामिल किया गया था.
भारतीय रोअर (Rower) दुष्यंत ने पुरुषों के लाइट सिंगल स्क्ल्सस्पर्धा का कांस्य पदक जीता. 17वें एशियाई खेलों में रोइंग में भारत का यह पहला पदक है. भारत ने वर्ष 2010 ग्वांग्झू खेलों में रोइंग में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कास्य पदक जीता था.
भारतीय महिला निशानेबाज शगुन चौधरी, श्रेयसी सिंह और वर्षा वर्मन की टीम ने महिला डबल ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
भारतीय टेनिस खिलाड़ी यूकी भांबरी ने टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता.
• 16वें एशियाई खेलों (वर्ष 2010,ग्वांग्झू) में भारत के सोमदेव देववर्मन ने भारत को स्वर्ण पदक के रूप में टेनिस की एकमात्र सफलता दिलाई थी.
मूल रूप से भारत के हरियाणा राज्य के निवासी पहलवान योगेश्वर दत्त ने कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. इस जीत के साथ ही एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में भारत ने 28 वर्षों के बाद स्वर्ण पदक प्राप्त किया. भारत को एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में पिछला स्वर्ण पदक वर्ष 1986 में पहलवान करतार सिंह ने दिलाया था.
संदीप सेजवाल ने पुरुषों के 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (तैराकी) में कांस्य पदक जीता.
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोमबरे की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता.
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पुरुष टेनिस खिलाड़ी साकेत माइनेनी ने टेनिस प्रतियोगिता के मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता.
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और प्रार्थना थोमबरे की जोड़ी ने महिला-युगल टेनिस मुकाबले कांस्य पदक जीता.
ओलम्पिक खेलों में भारत को एकमात्र व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने प्रतिस्पर्धात्मक निशानेबाजी से संन्यास ले लिया. परन्तु वह रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेंगे.
तार गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय खिलाडी़ मंजू बाला का पदक अपग्रेड करके उन्हें रजत पदक प्रदान किया गया.
एशियाई खेल
एशियाई खेल का प्रारम्भ 1951 हुआ था. इसे (एशियाई खेलों) एशियाड के नाम से भी जाना जाता है. यह प्रति चार वर्ष बाद एशिया के किसी देश में आयोजित किया जाता है. यह बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं.

इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है. प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं.

प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन  वर्ष 1951 में भारत की राजधानी दिल्ली में किया गया था. भारत को दूसरा बार इन खेलों की मेज़बानी वर्ष  1982 में सौंपी गई. 15वें एशियाई खेल 1-15 दिसंबर 2006 के बीच दोहा, कतर में आयोजित हुए थे. 16वें एशियाई खेलों का आयोजन 12-27 नवंबर 2010 के बीच ग्वांगझाऊ, चीन में किया गया.

एशियाई खेलों में भारत 
पहले एशियाई खेलों में भारत पदक तालिका में जापान के बाद दूसरे नंबर पर था. फुटबॉल, तैराकी और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने विजय ध्वज फहराए थे, परन्तु उसके बाद की स्थिति दूसरे देशों के आगे बढ़ने और भारत के उनसे पीछे छूटने की रही, लेकिन यह निराशाजनक सिलसिला वर्ष 2006 (15वें एशियाई खेल) में दोहा और वर्ष 2010 (16वें एशियाई खेल) में चीन के ग्वांगझाऊ एशियाई खेल में टूटा. ग्वांगझाऊ एशियाई खेलों-2010 में भारत 14 स्वर्ण और 17 रजत के साथ कुल 65 पदक जीतकर पदक तालिका में छठवें स्थान पर रहा. वहीँ 17वें एशियाई खेलों में भारत 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक सहित कुल 57 पदक हासिल कर तालिका में आठवें स्थान पर रहा.
पदक तालिका (मात्र 10वें स्थान तक)
स्थान
देश
स्वर्ण
रजत
कांस्य
योग
1
चीन
151
108
83
342
2
दक्षिण कोरिया
79
71
84
234
3
जापान
47
76
77
200
4
कजाखिस्तान
28
23
33
84
5
ईरान
21
18
18
57
6
थाईलैंड
12
7
28
47
7
उत्तर कोरिया
11
11
14
36
8
भारत
11
10
36
57
9
चीनी ताइपे
10
18
23
51
10
क़तर
10
0
4
14


0 comments:

Post a Comment