विश्वनाथन आनंद ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता-(31-MAR-2013) C.A

| Monday, March 31, 2014
भारत के विश्वनाथन आनंद ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब 30 मार्च 2014 को जीता.

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट ख़िताब नाव्रे के मैग्नस कार्लसन से 8.5 अंक के साथ जीता. आनंद को इस जीत के लिए 135000 यूरो मिले.

विदित हो कि वर्ष 2013 के विश्व चैंपियनशिप मुकाबले में नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने ही विश्वनाथन आनंद हराया था.

विश्वनाथन आनंद से संबंधित मुख्य तथ्य:-

विश्वनाथन आनंद भारतीय शतरंज खिलाड़ी है. जिनका जन्म 11 दिसम्बर 1969 में मयीलाडूतुरै (तमिलनाडु) में हुआ.
विश्वनाथन आनंद ने अबतक पांच बार (वर्ष 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012)  विश्व शतरंज चैंपियन प्रतियोगिता जीती है.
सन 1988 में विश्वनाथन आनंद भारत के ग्रांडमास्टर बने.
विश्वनाथन आनंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (सन1991-92) प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी है.
वर्ष 2007 में विश्वनाथन आनंद को भारत के द्वितीय सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इसके सम्मान के साथ ही विश्वनाथन आनंद  भारतीय इतिहास में पहले खिलाड़ी बने जिन्हेंपद्म विभूषणसे सम्मानित किया गया.

विश्वनाथन आनंद को मिले अन्य पुरस्कार निम्न है:-

 वर्ष 1985 - अर्जुन पुरस्कार§

 वर्ष 1987 - पद्मश्री, राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार और सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार§

 वर्ष 2000 - पद्म भूषण§

 वर्ष 1997, 1998, 2003, 2004, 2007 और 2008 - शतरंज ऑस्कर पुरस्कार§

 वर्ष 1998 - स्पोर्ट्स स्टार मिलेनियम अवार्ड§

0 comments:

Post a Comment