मर्सीडीज ने भारत में एस–क्लास की लोकल असेंबली शुरू की-(14-MAR-2014) C.A

| Friday, March 14, 2014
जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने 13 मार्च 2014 को भारत में पुणे के निकट चाकण में अपनी एस–क्लास सीडान कार की असेंबलिंग शुरु की. इस कदम से कंपनी अपनी कार की कीमतों में 18 लाख रुपये की कमी करने में मदद मिलेगी और यह कमी भारत में कंपनी की स्थिति को मजबूत करने के लिए की जाएगी.
कंपनी पुणे की विनिर्माण सुविधा से स्थानीय स्तर पर बनने वाली अपनी सबसे महंगे मॉडल एस– 500 को बाजार में लाएगी. यहां से निकलने वाली कार की कीमत 1.39 करोड़ रुपये(एक्स– शोरुम, दिल्ली) होगी. इससे पहले जनवरी 2014 में मर्सिडीज ने भारत में एस– क्लास लक्जरी सीडान कार लांच किया था जिसकी कीमत 1.57 करोड़ रुपये (एक्स शोरुम, दिल्ली), थी और यह कार पूरी तरह से आयातित होती.
भारत में मर्सिडीज बेंज की स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाली कारें
•    एस– क्लास 
•    ई– क्लास
•    सी– क्लास
•    जीएल– क्लास
•    एम– क्लास
भारत में मर्सिडीज अपनी ए–क्लास, सीएलएस– क्लास, एसएलके– क्लास, लक्जरी टूरर बी– क्लास और दूसरी कारें आयात करती है.


0 comments:

Post a Comment