अदिति खन्ना भारतीय पत्रकार संघ की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित-(21-MAR-2014) C.A

| Friday, March 21, 2014
अदिति खन्ना लंदन में भारतीय पत्रकार संघ की अध्यक्ष (President of Indian Journalists’ Association, IJA) सर्वसम्मति से 20 मार्च 2014 को चुनी गईं. इस चयन के साथ ही वह भारतीय पत्रकार संघ की पहली महिला अध्यक्ष बन गईं. भारतीय पत्रकार संघ (IJA) के 67 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
अदिति खन्ना लंदन में भारत की न्यूज एजेंसी 'प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया' की संवाददाता हैं. एशियाई व्यापार प्रकाशन की एसोसिएट एडीटर रुपंजना दत्ता को भारतीय पत्रकार संघ का महासचिव नियुक्त किया गया.

भारतीय पत्रकार संघ (IJA) के पूर्व अध्यक्षों की सूची 
के एस शेल्वनकर
सुंदर कबड्डी तथा 
तारापद बासु
भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए)
भारतीय पत्रकार संघ की स्थापना भारत को आजादी मिलने से ठीक पहले लंदन में मई 1947 में की गयी थी. वीके कृष्ण मेनन जो कि ब्रिटेन में स्वतंत्र भारत के पहले उच्चायुक्त थेद्वारा एसोसिएशन को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया गया.
 
इस संस्था के संस्थापक सदस्यों में चंद्रन थरूर भी शामिल थे जो सांसद शशि थरूर के पिता हैं.


0 comments:

Post a Comment