प्रथम विश्व युद्ध के भारतीय नायकों को ब्रिटेन ने सम्मानित करने का फैसला किया-(20-MAR-2014) C.A

| Thursday, March 20, 2014
ब्रिटेन ने प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने वाले भारतीय सैनिकों को मार्च 2014 के तीसरे सप्ताह में सम्मानित करने का फैसला किया. सम्मान समारोह प्रथम विश्व युद्ध की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया जाना है.
साल 1914 में शुरु हुए इस युद्ध में भारतीय भागीदारी को सम्मानित करने के लिए ब्रिटिश उच्च आयोग ने भारत की यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन के साथ मिलकर इवेंट्स की श्रृंखला आयोजित करने का फैसला किया है. प्रथम विश्व युद्ध में करीब दस लाख भारतीय सैनिकों ने भाग लिया था जिसमें से 70 हजार सैनिकों की मौत युद्ध में हो गई थी.
संस्मारक इवेंट्स का आयोजन यूके, भारत और विश्व के अन्य हिस्सों (वे देश जिन्होंने इस ऐतिहासिक संघर्ष में हिस्सा लिया था) में आयोजित किया जाएगा. साल 2014 के प्रथम विश्व युद्ध की शताब्दी इवेंट्स में विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ब्रिटिश सैनिकों के पैतृक शहरों में एक विशेष पेविंग स्टोन लगाया जाएगा.
पत्थरों को लगाने का काम 2018 तक कर लिया जाएगा जिसमें से 28 पत्थरों का अनावरण 2015 तक कर दिया जाएगा. कुल मिलाकर 11 भारतीय सैनिकों को विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था जिसमें से 6 वर्तमान भारत के, 3 विभाजित पाकिस्तान के और 2 नेपाल से थे.


0 comments:

Post a Comment