विश्व के आठ प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह जी-आठ से रूस की भागीदारी निलंबित-(19-MAR-2014) C.A

| Wednesday, March 19, 2014
विश्व के जी-आठ समूह के देशों ने यूक्रेन पर तनाव और क्रीमिया में रूस के हस्तक्षेप के कारण रूस की भागीदारी को 18 मार्च 2014 को निलंबित कर दिया.  समूह के अन्य सात सदस्यों ने पहले ही सोची (रूस) में जून 2014 में रूस के मेजबानी में निर्धारित जी-आठ शिखर सम्मेलन की तैयारियां निलंबित कर दी थी.
निलम्बन का कारण 
क्रीमिया वर्ष 1954 में सोवियत नेता निकिता खुश्चेव के समय से ही उक्रेन का हिस्सा रहा है, लेकिन यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रूसी मूल के लोगों का है. जिससे यहां पर प्रदर्शन होते रहे हैं.
 
उक्रेन में कई महीनों तक जारी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच भागकर रूस चले गए थे. इसके बाद, फरवरी 2014 के आखिर में रूस-समर्थित बंदूकधारियों ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया.
 
इसके बाद यूक्रेन से अलग होने के लिए क्रीमिया में 16 मार्च 2014 को एक जनमत-संग्रह कराया गया. इस जनमत-संग्रह में 97 प्रतिशत मतदाताओं ने उक्रेन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया. जिसके बाद क्रीमिया की संसद ने युक्रेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की और रूस में शामिल होने का अनुरोध किया.
जिसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने क्रीमिया को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देने और रूस में शामिल करने संबधी संधि पर 17 मार्च 2014 को हस्ताक्षर किए थे.
 
अन्य देशों की प्रतिक्रियाएं 
अमरीका और यूरोपीय संघ ने क्रीमिया प्रायद्वीप में रूसी कार्रवाई के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की.
जापान ने भी क्रीमिया में रूस के हस्तक्षेप के कारण उस पर प्रतिबन्ध लगा दिया.
जी -8
जी -8, विश्व के आठ प्रमुख औद्योगिक देशों का एक समूह या मंच है. इस मंच की स्थापना फ्रांस द्वारा 1975 में समूह-6 के नाम से विश्व के 6 सबसे धनी राष्ट्रों की सरकारों के साथ मिल कर की थी, यह राष्ट्र थे फ़्रांस, जर्मनी,इटली, जापान, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका. वर्ष 1976 में इसमे कनाडा को और वर्ष 1997 में इसमें रूस को भी शामिल किया गया.  तब से मंच का नाम जी-8 हो गया. 

इसके सदस्य देश फ़्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राजशाही, रूस,जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा हैं.


0 comments:

Post a Comment