जनरल सेडकी सोभी मिस्र के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख बने-(29-MAR-2013) C.A

| Saturday, March 29, 2014
जनरल सेडकी सोभी ने 27 मार्च 2014 को मिस्र के नए रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के पद की शपथ ली. उन्होंने फील्ड मार्शल अब्देल फतह अल–सिसि की जगह ली जिन्होंने 26 मार्च 2014 राष्ट्रपति के चुनावों के मद्देनजर दोनों ही पद से इस्तीफा दिया था.
सोभी की नियुक्ति को अंतरिम राष्ट्रपति अदिल मंसूर ने काहिरा में हुई मंत्रिमंडल के साप्ताहिक बैठक में पुष्टि की. मंसूर ने उसी दिन एक राष्ट्रपति आदेश के तहत मेजर जनरल महमूद हीगेजी को उच्च रैंक वाले लेफ्टिनेंट जनरल भी बनाया. इस आदेश ने उन्हें सोभी को सेना के चीफ ऑफ द स्टाफ के पद को बदलने की अनुमति दी है. हीगेजी सिसि के बेटे के श्वसुर हैं.
सिसि ने दोनों ही पदों से इसलिए इस्तीफा दे दिया क्योंकि मिस्र के नए स्वीकृत संविधान के तहत सिर्फ मिस्र के नागरिक ही राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं.


1 comments:

Post a Comment