केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न 2015 तथा अर्जुन पुरस्कार 2015 के लिए खिलाडियों की घोषणा-(18-AUG-2015) C.A

| Tuesday, August 18, 2015
राजीव गांधी खेल रत्न 2015  तथा अर्जुन पुरस्कार 2015 के लिए केंद्र सरकार द्वारा 14 अगस्त 2015  को नामों की घोषणा की गयी. इस वर्ष 17 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जायेगा.

12 सदस्यीय कमिटी द्वारा एक बैठक के बाद यह फैसला किया गया जिसकी अध्यक्षता केरल उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश वी के बाली द्वारा की गयी

राजीव गांधी खेल रत्न 2015
 क्र.सं
खिलाड़ी का नाम
खेल
1
सानिया मिर्ज़ा
टेनिस
अर्जुन पुरस्कार 2015
 क्र.सं
खिलाड़ी का नाम
खेल
1
नायब सूबेदार संदीप कुमार
तीरंदाज़ी
2
एम आर पूवम्मा
एथलेटिक्स
3
किदाम्बी श्रीकांत नम्माल्वर
बैडमिंटन
4
मंदीप जांगड़ा
बॉक्सिंग
5
रोहित शर्मा
क्रिकेट
6
दीपा कर्माकर
जिम्नास्टिक
7
श्रीजेश पी आर
हॉकी
8
मंजीत छिल्लर
कबड्डी
9
अभिलाषा म्हात्रे
कबड्डी
10
स्वर्ण सिंह
रोइंग
11
अनूप कुमार यामा
रोलर स्केटिंग
12
जीतू राय
शूटिंग
13
एस सथिश कुमार
भारोत्तोलन
14
बजरंग
कुश्ती
15
बबीता कुमारी
कुश्ती
16
युम्नम संथोई देवी
वुशु
17
शरत एम. गायकवाड़
पैरा स्विमिंग

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 29 अगस्त 2015 को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे. प्रत्येक वर्ष 15 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाता है लेकिन इस बार 17 खिलाड़ियों को यह सम्मान प्रदान किया जायेगा.
अर्जुन पुरस्कार के लिए एक स्मृति चिन्ह तथा पांच लाख रूपए नगद प्रदान किये जाते हैं जबकि खेल रत्न में स्मृति चिन्ह एवं 7.5 लाख रूपए प्रदान किये जाते हैं.

सानिया मिर्ज़ा को वर्ष 2015 खेल रत्न दिया जायेगा, वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी होंगी. इससे पहले लिएंडर पेस को यह पुरस्कार दिया जा चुका है.

0 comments:

Post a Comment