केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहरों की घोषणा की-(28-AUG-2015) C.A

| Friday, August 28, 2015
केंद्र सरकार ने 27 अगस्त 2015 को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहरों की घोषणा की. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्मार्ट सिटी के लिए कुल 98 शहरों के नामों की घोषणा की.
उपरोक्त घोषणा के तहत सरकार ने जम्मू और कश्मीर को छोड़कर बाकी राज्यों के शहरों का ऐलान किया. इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 13 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा. कुल 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कुल 48,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. हर स्मार्ट सिटी को 5 साल तक केंद्र से सालाना 100 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके तहत पहले चरण में 20 शहर और फिर अगले 2 साल में बाकी शहरों का विकास किया जाएगा.

स्मार्ट सिटी के नामों का ऐलान करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि 2 स्मार्ट सिटी के नाम का ऐलान बाद में होगा. दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में वेंकैया नायडू ने बताया कि 4 स्मार्ट सिटी के शहरों की जनसंख्या 50 लाख से अधिक होगी 98 शहरों में 24 राजधानियां शामिल हैं.

स्मार्ट सिटी का निर्माण स्पेशल पपर्स व्हीकल (एसपीवी) के तहत होगा. स्मार्ट सिटी के निर्माण में राज्य और अर्बन अथारिटी की हिस्सेदारी 50–50 फीसदी होगी. घोषित की गई 98 शहरों में 24 राजधानियां शामिल हैं. स्मार्ट सिटी की लिस्ट में यूपी के 13 शहर, राजस्थान के 4 शहर, आंध्र प्रदेश, पंजाब और बिहार के तीन-तीन शहर, गुजरात के 6 शहर, महाराष्ट्र 10 के शहर, तमिलनाडु के 12 शहर, मध्य प्रदेश के 7 शहर, पश्चिम बंगाल के 4 शहर और कनार्टक के 6 शहर शामिल हैं.

मुख्य सूची:

•    अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह: पोर्ट ब्लेयर
•    आंध्र प्रदेश: विशाखापट्नम, तिरुपति, काकीनाड़ा
•    अरुणाचल प्रदेश: पासीघाट
•    असम: गुवाहाटी
•    बिहार: मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बिहार शरीफ
•    चंडीगढ़: चंडीगढ़
•    छत्तीसगढ़: रायपुर, बिलासपुर
•    दमन एवं दीव: दीव
•    दादर एवं नगर हवेली: सिलवासा
•    दिल्लीव: नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल
•    गोवा: पणजी
•    गुजरात: गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, राजकोट, दाहोद
•    हरियाणा: करनाल, फरीदाबाद
•    हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला
•    झारखंड: रांची
•    कर्नाटक: मंगलुरु, बेलागाबी, शिवमोगा, हुबली-धारवाड़, तुमकुर, दवनगरे
•    केरल: कोच्चि
•    लक्षद्वीप: कावारत्ती

•    मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, सतना, उज्जैन
•    महाराष्ट्र: नवी मुंबई, नाशिक, ठाणे, ग्रेटर मुंबई, अमरावती, सोलापुर, नागपुर, कल्यााण-डोंबीवली, औरंगाबाद, पुणे
•    मणिपुर: इंफाल
•    मेघालय: शिलांग
•    मिजोरम: आइजॉल
•    नागालैंड: कोहिमा
•    ओडिशा: भुवनेश्वर, राउरकेला
•    पुडुचेरी: ऑलमराती
•    पंजाब: लुधियाना, जालंधर, अमृतसर
•    राजस्थान: जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर
•    सिक्किम: नामची
•    तमिलनाडु: तिरुचिरापल्लीे, तिरुनावेल्ली , डिंडीगुई, तंजावुर, तिरपुर, सलेम, वेल्लोर, कोयंबटूर, मदुरै, इरोड, तोतीकुड़ी, चेन्नई
•    तेलंगाना: ग्रेटर हैदराबाद, ग्रेटर वारंगल
•    त्रिपुरा: अगरतला
•    उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, रामपुर, 13वें शहर का नाम राज्य सरकार तय करेगी.
•    उत्तराखंड: देहरादून
•    पश्चिम बंगाल: न्यू टाउन कोलकाता, बिधाननगर, दुर्गापुर, हल्दिया

0 comments:

Post a Comment