केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत हिमालय अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की-(28-SEP-2013) C.A

| Saturday, September 28, 2013
हिमालय की अनछुई चोटियों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर नई दिल्ली में अतुल्य भारत हिमालय अभियान के 777 दिन के विशेष कार्यक्रम ('777 days of Incredible Indian Himalayas' campaign) की शुरूआत की. इस अभियान का उद्देश्य और अधिक संख्या में विदेश पर्यटकों को आकर्षित करना है, साथ ही दुनिया को यह याद दिलाना भी है कि हिमालय श्रृंखला का एक बड़ा भाग भारत में है.

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी ने कहा कि साथ ही गर्मी के मौसम में भी पर्यटकों को भारत आने के लिए आकर्षित करने के प्रयास किये जाएंगे. उन्होंने कहा कि 777 दिन के इस अभियान में हम इस बात के लिए सजग हैं कि पर्यावरण संरक्षण के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए. मैंने इस बारे में सभी राज्य सरकारों से बात की है कि वे हिमालय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सतत्‌ प्रयास करे. 

विश्व पर्यटन दिवस
विश्व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के बारे में जागरुक करने के लिए मनाया जाता है. वर्ष 2013 के विश्व पर्यटन दिवस का विषय पर्यटन और जल: सामूहिक भविष्य की सुरक्षा रखा गया. विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था.