रुचिरा कम्बोज यूनेस्को पेरिस के लिए भारत की स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त-(30-SEP-2013) C.A

| Monday, September 30, 2013
रुचिरा कम्बोज को यूनेस्को पेरिस के लिए भारत की स्थायी प्रतिनिधि 25 सितंबर  2013 को नियुक्त किया गया. उनका दर्जा राजदूत का होगा. रुचिरा कम्बोज ने  वर्ष 1979 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विनय शील ओबरॉय (वीएस ओबरॉय) का स्थान लिया. रुचिरा कम्बोज 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं. यूनेस्को पेरिस के लिए भारत की स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त होने से पूर्व वह  विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहीं. रुचिरा कम्बोज पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें युनेस्को में स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.

रुचिरा कम्बोज से सम्बंधित तथ्य  
मूलत: लखनऊ उत्तर प्रदेश की रहने वाली रुचिरा कम्बोज भारत सरकार के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. भारतीय विदेश सेवा में चयन होने के बाद लन्दन स्थित भारतीय दूतावास के कॉमनवेल्थ सचिवालय से अपना करियर शुरू करने वाली रुचिरा दक्षिण अफ्रीका में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. हिन्दी, अंग्रेजी और फ्रेंच की बेहद अच्छी जानकारी रखने वाली रुचिरा दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर डिग्री ले चुकी हैं. उनका सम्बन्ध संयुक्त राष्ट्र की सिक्योरिटी कॉन्सिल से भी है. रुचिरा कम्बोज ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में काउंसलर की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं.




0 comments:

Post a Comment