सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अल्लार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया-(28-SEP-2013) C.A

| Saturday, September 28, 2013

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए कनाडा के वैंकुवर में अल्लार्ड पुरस्कार से 25 सितम्बर 2013 को सम्मानित किया गया. इसी के साथ अन्ना हजारे अल्लार्ड पुरस्कार प्राप्त करने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बन गए.
अल्लार्ड पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य
यह पुरस्कार ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ की ओर से दिया जाता है. इस पुरस्कार को यूबीसी के विधि संकाय के पूर्व छात्र पीटर अल्लार्ड ने स्थापित किया था.
इसके तहत एक लाख डॉलर की राशि दी जाती है, जो दुनिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है.
यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता के लिए उस व्यक्ति, आंदोलन या संस्था को दिया जाना है जिसने खास तौर से पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून के राज को प्रोत्साहन के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में अभूतपूर्व साहस और नेतृत्व का प्रदर्शन किया हो.