सीएसआईआर ने वर्ष 2013 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा की-(27-SEP-2013) C.A

| Friday, September 27, 2013
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक डा. समीर कुमार ब्रह्मचारी  ने वर्ष 2013 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा 26 सितंबर 2013 को की. पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली में आयोजित सीएसआईआर के 71 वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान की गयी. वर्ष 2013 के लिए आठ (8) वैज्ञानिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के लिए चुना गया. पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और उपग्रह विज्ञान में किसी को कोई पुरस्कार नहीं दिया गया.

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2013 के लिए चयनि‍त वैज्ञानि‍कों के नामों की सूची निम्नलिखित है:-

जैव विज्ञान
डॉ. सतीस चुकुरुम्‍बल राघवन,(जैव रसायन विभाग), भारतीय विज्ञान संस्थान ( आईआईएससी), बंगलौर 

रासायनिक विज्ञान
डॉ. यमुना कृष्णन, राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र, (टीआईएफआर) यूएएस-जीकेवीके, बंगलौर 

इंजीनियरिंग विज्ञान

डॉ. बि‍क्रमजीत बसु, (पदार्थ अनुसंधान केंद्र), भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलौर 
डॉ. सुमन चक्रबर्ती, (मैकेनि‍कल इंजीनि‍यरिंग वि‍भाग) भारतीय प्रौद्योगि‍की संस्‍थान(आईआईटी) खड़गपुर

गणितीय विज्ञान
डॉ. एकनाथ प्रभाकर घाटे, (गणितीय विज्ञान वि‍द्यालय), टाटा मौलि‍क अनुसंधान संस्थान(टीआईएफआर), कोलाबा, मुंबई

चि‍कि‍त्‍सा वि‍ज्ञान
डॉ. पुष्कर शर्मा, रोगरोधी राष्ट्रीय संस्थान (एनआईआई), नई दिल्ली 

भौति‍क विज्ञान
डॉ. अमोल दिघे (सैद्धांतिक भौतिकी विभाग) टाटा मौलि‍क अनुसंधान संस्थान (टीआईएफआर), कोलाबा, मुंबई 
डॉ. विजय बालकृष्ण शेनॉय (भौति‍की वि‍भाग) भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलौर
 
पुरस्कारों का वि‍तरण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना है, जि‍सकी ति‍थि‍ की घोषणा बाद में की जाएगी.

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 
पुरस्कार की स्थापना वैज्ञानिक, संस्थापक निदेशक और सीएसआईआर के प्रमुख वास्तुकार स्वर्गीय डॉ. (सर) शांति स्वरूप भटनागर के सम्मान में वर्ष 1957 में किया गया था. 450 से अधिक वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों को अब तक उनके अनुसंधान एवं विकास योगदान के लिए विज्ञान के विभिन्न विषयों में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, नकद पुरस्कार, एक पट्टिका और सेवानिवृत्ति तक एक मानदेय दिया जाता है.

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार भारत में किए गए उनके अनुसंधान और विकास कार्यों के लिए युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पहचान है.




0 comments:

Post a Comment