वर्ष 2013 के विश्व पर्यटन दिवस का विषय पर्यटन और जल : सामूहिक भविष्य की सुरक्षा रखा गया-(27-SEP-2013) C.A

| Friday, September 27, 2013
27 सितम्बर: विश्व पर्यटन दिवस
विश्व पर्यटन दिवस विश्वभर में 27 सितम्बर 2013 को मनाया गया. वर्ष 2013 के विश्व पर्यटन दिवस का विषय पर्यटन और जल: सामूहिक भविष्य की सुरक्षा रखा गया. इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अपने संदेश में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों से उपभोग को कम करने और निपटान व्यवस्था में सुधार का आग्रह किया.
विश्व पर्यटन दिवस
यह दिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के बारे में जागरुक करने के लिए मनाया जाता है. 
विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था. 
संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रतिवर्ष विश्व पर्यटन दिवस की विषय-वस्तु तय करती है. 
विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1980 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यटन दिवस आयोजित करने की शुरुआत 27 सितंबर को की थी. 
तब से लगातार विश्व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता.




0 comments:

Post a Comment