जवाहरलाल दर्डा को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स का मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार-(20-sep-2013) C.A

| Friday, September 20, 2013
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और राजनेता जवाहरलाल दर्डा को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से 12 सितम्बर 2013 को सम्मानित किया गया. जवाहरलाल दर्डा को यह सम्मान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और देश सेवा के लिए दिया गया.
जवाहरलाल दर्डा के पुत्र और सांसद तथा मराठी दैनिक लोकमत के मुख्य में संपादक विजय जवाहरलाल दर्डा ने यह पुरस्कार भारत के साथ व्यावसायिक सहयोग मामलों के ब्रिटिश मंत्री ग्रेगोरी बार्कर और भारत ब्रिटिश सर्वदलीय संसदीय समूह के अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा से ग्रहण किया.
जवाहरलाल दर्डा से संबंधित मुख्य तथ्य
उन्हें बाबूजीके नाम से भी जाना जाता था.
वह चार बार राज्य विधान परिषद के सदस्य रहे. उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में वर्ष 1978 से वर्ष 1995 के दौरान कई मंत्रीपद संभाले.
स्वतंत्रता के बाद उन्होंने आम लोगों में शिक्षा और जागरुकता को अपना ध्येय बना लिया था. 
ग्रामीण भारतीयों के लिए इस ध्येय की पूर्ति उन्होंने सक्रिय पत्रकारिता के साथ की.
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के द्वारा सक्रिय राजनीति में कदम रखा था.
उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और उन्हें एक वर्ष और नौ माह की कैद की सजा हुई थी.