फुटबाल टीम के कप्तान और स्ट्राइकर सुनील छेत्री वर्ष 2013 के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुने गए-(21-DEC-2013) C.A

| Saturday, December 21, 2013
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान और स्ट्राइकर सुनील छेत्री को वर्ष 2013  का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी (Player of the year, प्लेयर ऑफ द ईयर 2013) चुना.  अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने फुटबाल हाउस स्थित मुख्यालय में यह घोषणा 20 दिसंबर 2013 को की.
सुनील छेत्री का चयन इंडियन लीग (आई-लीग) में खेलने वाली टीमों के कोचों के मतों के आधार पर किया गया.

सुनील छेत्री वर्ष 2013-14 में  बेंगलुरु फ़ुटबाल क्लब से खेला.

पुरस्कार राशि
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी (Player of the year)  चुने जाने पर विजेता को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपए की नगद राशि और रजत पट्टिका (ट्रॉफी) प्रदान की जाती है.

सुनील छेत्री से सम्बंधित मुख्य तथ्य 
सुनील छेत्रीका जन्म आंध्रप्रदेश के सिकन्दरबाद में 3 अगस्त 1984 को हुआ था.
सुनील छेत्री ने पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के 42 अंतरराष्ट्रीय गोल को देश की तरफ से सर्वाधिक गोल करने के मामले में पीछे छोड़ा था.
सुनील छेत्री ने अपना पेशेवर करियर वर्ष 2002में मोहन बागान से प्रारम्भ किया.
सुनील छेत्री के 44 अंतरराष्ट्रीय गोल किए.
वह वर्ष 2007 और वर्ष 2011 में भी सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का पुरस्कार जीते थे.
सुनील छेत्री इसके साथ ही यह पुरस्कार तीन बार जीतने के मामले में आईएम विजयन की बराबरी कर ली.
सुनील छेत्री वर्ष 2011 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए गए.  
सुनील छेत्री को दिसंबर 2011 में संपन्न सैफ फुटबॉल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटका पुरस्कार दिया गया.


0 comments:

Post a Comment