चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 11 माह में सर्वोच्च 29.5 अरब डॉलर पर पहुंचा-(17-DEC-2013) C.A

| Tuesday, December 17, 2013
चीन के सामान्य सीमा शुल्क प्रशासन द्वारा 13 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन के साथ भारत का व्यापार-घाटा जनवरी-नवंबर 2013 के दौरान रिकॉर्ड 29.5 अरब डॉलर पर पहुँच गया. वर्ष 2013 में चीन के साथ भारत का व्यापार-घाटा 2012 के व्यापार घाटे से अधिक रहा. दोनों देशों के बीच कभी तेजी से बढ़ते व्यापार के आंकड़े इस दौरान तेजी से गिरे. वर्ष 2011 में 74 अरब डॉलर के व्यापार के साथ चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया था.   

वर्ष 2012 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.50 अरब डॉलर दर्ज किया गया था, बावजूद इसके कि दोनों देशों ने 2015 तक अपना व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुँचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया था. यह गिरावट भारत के निर्यात में 20% कमी के कारण आई थी, जो मुख्यत: चीन द्वारा लौह अयस्क की खुदाई पर प्रतिबंध लगाने और आंशिक वैश्विक मंदी का परिणाम थी.
ताजा आंकड़ों ने लक्ष्य की प्राप्ति में शंका पैदा दी है. जनवरी-नवंबर 2013 की अवधि के दौरान, हालाँकि चीन का व्यापार शेष एशिया और उसके प्रमुख पश्चिमी व्यापारिक साझेदारों के साथ बढ़ा था, पर भारत के साथ उसके व्यापार में गिरावट आई थी. इससे पता चलता है कि गिरावट के कारण वैश्विक रुझानों का प्रतिफलन होने के बजाय संरचनात्मक ज्यादा थे.  

वर्ष 2013 के 11 महीने के बाद चीन को भारत का निर्यात 59.24 अरब डॉलर के कुल द्विपक्षीय व्यापार में से कुल 14.87 अरब डॉलर तक ही पहुँच पाया. दोनों देशों के बीच व्यापार वर्ष-दर- वर्ष 2.7 प्रतिशत कम रहा, जबकि चीन का समग्र वैश्विक व्यापार 7.7 प्रतिशत बढ़ गया. यह पुनरुत्थान के चिह्न दर्शाने वाले एक निर्यात-सेक्टर से संचालित रहा, जो 12.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा और जिसने लगातार दूसरे महीने बढ़त दर्ज की.

वर्ष 2006 में सिक्किम और तिब्बत के शिगात्से प्रांत के बीच नाथुला दर्रे को पुन: खोले जाने के बाद से दोनों देशों के बीच व्यापार 50 गुना से ज्यादा बढ़ा है. व्यापार में अधिकतर तिब्बत में भारतीय वस्तुओं का निर्यात शामिल है, जो 2012 में 1.2 करोड़ पर पहुँच गया. अधिकारियों ने बताया कि सीमा-बाजार केवल छह महीने के लिए खुलता है वह 1 मई को खुलता है और 30 नवंबर को बंद हो जाता है.
Who: चीन के साथ भारत का व्यापार-घाटा
What: रिकॉर्ड 29.5 अरब डॉलर पर पहुँच गया
When: जनवरी-नवंबर 2013 के दौरान


0 comments:

Post a Comment