साहित्य अकादमी पुरस्कार-2013 की घोषणा-(20-DEC-2013) C.A

| Friday, December 20, 2013
साहित्य अकादमी ने वर्ष 2013 हेतु 22 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा 18 दिसंबर 2013 को की. सभी 22 भाषाओं के वार्षिक अकादमी पुरुस्कार 11 मार्च 2014 को नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दिए जाने हैं.
साहित्य अकादमी का वार्षिक पुरस्कार 24 भाषाओं में दिया जाता है. शेष दो भाषाओं, असमिया और गुजराती, हेतु अकादमी पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जानी है. साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शाल एवं एक लाख रुपये की राशि दी जाती है.
अकादमी पुरस्कार 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया. इन पुस्तको को त्रि-सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए चुना.
अकादमी पुरस्कारों की अनुशंसा 22 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गयी. साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इसे अनुमोदित किया गया.
वर्ष 2013 के साहित्य अकादमी वार्षिक पुरुस्कारों में सर्वाधिक आठ पुरुस्कार कविता संग्रह को मिले. शेष पुरस्कारों में चार निबंध संग्रह, तीन उपन्यास, दो यात्रा वृतांत, दो कहानी संग्रह, एक आत्मकथा, एक संस्मरण और एक नाटक के लिए पुरस्कार घोषित किये गए.
हिंदी भाषा में वर्ष 2013 का साहित्य अकादमी पुरुस्कार सुप्रसिद्ध रचनाकार मृदुला गर्ग को उनकी कृति मिलजुल मनउपन्यास के लिए दिया गया. उर्दू भाषा में वर्ष 2013 का साहित्य अकादमी पुरुस्कार गीतकार एवं शायर जावेद अख्तर को उनके कविता संग्रह लावाके लिए दिया गया. अंग्रेजी भाषा में वर्ष 2013 का साहित्य अकादमी पुरुस्कार वरिष्ठ लेखक तेमसुला आओ को उनके कहानी संग्रह लबरनम फॉर माई हेड’  के लिए दिया गया.
मृदुला गर्ग एवं जावेद अख्तर से संबंधित तथ्य
•    मृदुला गर्ग को वर्ष 2004 में कठगुलाबके लिए व्यास सम्मान से सम्मानित किया का चुका है.
•    चित कोबरा कृति भी मृदुला गर्ग की है.
•    मृदुला गर्ग को वाग्देवी पुरस्कार भी मिल चुका है.
•    जावेद अख्तर से पूर्व उनके पिता जां निसार अख्तर एवं उनके ससुर कैफ़ी आजमी को साहित्य अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

साहित्य अकादमी से संबंधित तथ्य
साहित्य अकादमी की स्थापना 12 मार्च 1954 को गयी थी.
अकादमी का मुख्यालय नई दिल्ली में है. इसके चार क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, बंगलौर, चेन्नई और मुंबई में है.
अकादमी इस वर्ष 2013 में 60 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगी.
साहित्य अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी अकादमी के पहले ऐसे अध्यक्ष है, जिनका संबंध हिंदी भाषा साहित्य से है.


0 comments:

Post a Comment