भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 2013 के आईसीसी पीपल्स च्वाइस अवार्ड से सम्मानित-(04-DEC-2013) C.A

| Wednesday, December 4, 2013
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को वर्ष 2013 का एलजी आईसीसी पीपल्स च्वाइस अवार्डमुम्बई में 3 दिसंबर 2013 को दिया गया. इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी आईसीसी पीपल्स च्वाइस अवार्ड प्राप्त करने वाले भारत के दूसरे एवं विश्व के तीसरे क्रिकेट खिलाड़ी बन गए. 
 
पहली बार वर्ष 2010 में यह पुरस्कार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को एवं वर्ष 2011 और वर्ष 2012 का श्रीलंका के कुमार संगकारा को दिया गया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव संजय पटेल ने मुम्बई में यह अवार्ड महेन्द्र सिंह धोनी की ओर से इलेक्ट्रानिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक (होम इंटरटेनमेंट) हार्वड ली से ग्रहण किया. 

महेन्द्र सिंह धोनी पुरस्कार वितरण के समय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं. 

इस पुरस्कार के लिए दुनियाभर के 188000 क्रिकेटप्रेमियों ने मतदान किया. मतदान 2 नवम्बर 2013 को खुली थी और 23 नवम्बर 2013 तक जारी रही. पांच नामांकित खिलाड़ियों का चयन आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली पैनल ने किया था. इसमें इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट, न्यूजीलैंड की कैथरीन केंपबेल, पाकिस्तान के वकार यूनुस और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम पोलाक शामिल थे.
 
महेंद्र सिंह धोनी से सम्बंधित मुख्य तथ्य 
महेंद्र सिंह धोनी का जनम 7 जुलाई 1981 रांची झारखंड में हुआ था. 
महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड (Uttarakhand) में है लेकिन बाद में उनके पिता रांची बस गए थे.
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं विकेटकीपर कप्तान हैं. 
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 में आईसीसी वर्ल्ड टी-20, वर्ष 2007-2008 के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती. 
महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2007-2008 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया.
भारत सरकार ने महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्रीसे सम्मानित किया. 
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 वर्ष बाद वर्ष 2011 में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विश्वकप (दूसरी बार) जीता.
महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2013 की आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. 
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैरियर का पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 2-6 दिसम्बर 2005 को श्रीलंका के विरुद्ध खेला 
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैरियर का पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच 23 दिसम्बर 2004 को बांग्लादेश के विरुद्ध खेला. 
महेन्द्र सिंह धोनी भारत को दो क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले पहले कप्तान हैं.


0 comments:

Post a Comment