भारत के अतुल सिंह कोका कोला समूह के एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष नियुक्त-(28-NOV-2013) C.A

| Thursday, November 28, 2013
अमेरिका की शीतल पेय उत्पाद कंपनी कोका कोला ने 26 नवंबर 2013 को पैसिफिक (प्रशांत) क्षेत्र के समूह उपाध्यक्ष अतुल सिंह को एशिया पैसिफिक का अध्यक्ष नियुक्त किया. उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2014 से प्रभावी होनी है. कंपनी ने अपने पैसिफिक क्षेत्र के समूह में परिवर्तन किया. कंपनी ने इसके दायरे में एशिया पैसिफिक के समस्त क्षेत्र को समाहित करते हुए इसका नाम एशिया पैसिफिक कर दिया है. 

अतुल सिंह से संबंधित तथ्य 
•    कंपनी मे इस पद पर कार्य करने वाले वे पहले भारतीय हैं.
•    अतुल सिंह ने कोका कोला कंपनी मे इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.जिसमे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सितम्बर 2005)  के पद से लेकर पैसिफिक (प्रशांत) क्षेत्र के समूह उपाध्यक्ष (जुलाई 2013)  का पद भी सम्मिलित है. अतुल सिंह कोका कोला कंपनी मे 1998 से जुड़े थे.
•    अतुल सिंह भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईए) और फिक्की के कई महत्वपूर्ण समितियो के अध्यक्ष भी रह चुके है- पर्यावरण समिति (सीआईए), खेल समिति (फिक्की).
•    अतुल सिंह कोलकाता के सेंट जैवियेर कॉलेज से वाणिज्य स्नातक है. उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय अमेरिका से एमबीए किया.


0 comments:

Post a Comment