भारत और रूस की वायु सेना के बीच पहला सैन्‍य अभ्‍यास वर्ष 2014 में आयोजित करने का निर्णय -(19-NOV-2013) C.A

| Tuesday, November 19, 2013
This blog recommends this article for
Bank Exams, MBA Entrance Exams, Civil Services Exam, SSC Exams
भारत और रूस ने दोनों देशों की वायु सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्‍य अभ्‍यास वर्ष 2014 में आयोजित करने का निर्णय लिया. यह निर्णय भारत और रूस के बीच सैन्‍य तकनीकी सहयोग पर आधारित भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 13वीं बैठक में 18 नवंबर 2013 को लिया गया. रक्षा मंत्री ए के एंटनी और रूस के रक्षा मंत्री सरगेई सोईबू ने मास्‍को में संयुक्‍त रूप से इस बैठक की अध्‍यक्षता की.

यह संयुक्त सैन्‍य अभ्‍यास जापान के समुद्री क्षेत्र में पीटर और ग्रेट खाड़ी में किया जाना है. 

विदित हो कि दोनों देशों की सेनाओं ने अक्टूबर 2013 में राजस्‍थान में संयुक्त सैन्‍य अभ्‍यास इंद्रका आयोजन किया था, जो आंतकवाद के विरूद्ध केंद्रित था                                                                                                  Who: भारत और रूस        
Where: मास्‍को
What: पहला वायु सेना संयुक्त सैन्‍य अभ्‍यास
When: 18 नवंबर 2013

0 comments:

Post a Comment