कंवर दीप सिंह भारतीय हॉकी फेडरेशन (आईएचएफ) के अध्यक्ष निर्वाचित-(24-OCT-2013) C.A

| Thursday, October 24, 2013
इंडियन हॉकी फेडरेशन (आईएचएफ)  की नई दिल्ली में हुई वार्षिक आम सभा की बैठक में कंवर दीप सिंह का चयन इंडियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में 21 अक्टूबर 2013 को किया गया. इंडियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष पद हेतु कंवर दीप सिंह द्वारा दिनेश रेड्डी का स्थान लिया जाना है.
कंवर दीप सिंह से संबंधित मुख्य तथ्य
कंवर दीप सिंह तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के सदस्य हैं.
झारखंड से सांसद कंवर दीप सिंह अभी तक आईएचएफ में उपाध्यक्ष थे. वह अलकेमिस्ट समूह के संस्थापकों में से एक हैं. इस समूह में 11 कंपनियां शामिल हैं.
इसके साथ ही आईएचएफ ने अपनी इस बैठक में फेडरेशन में हॉकी खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व तीन से बढ़ाकर छह करने का निर्णय भी किया जिससे अधिक से अधिक हॉकी खिलाड़ियों को इसके संचालन में शामिल किया जा सके.
बैठक के दौरान अन्य पदों हेतु भी अधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें आरके शेट्टी (उपाध्यक्ष), राधा मूर्ती (उपाध्यक्ष, वेस्ट), बुला गांगुली (उपाध्यक्ष, पुरुष), केके वर्मा (उपाध्यक्ष, पुरुष), सुरिंदर सिंह सोढ़ी (महासचिव), अशोक माथुर (कोषाध्यक्ष), चरणजीत सिंह, (सचिव, पुरुष), जोएकिम कार्वाल्हो (सचिव, महिला), मधु यादव (संयुक्त सचिव, पुरुष) शामिल हैं.




0 comments:

Post a Comment