मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति : हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-(25-OCT-2013) C.A

| Friday, October 25, 2013
भारत की दूसरी सबसे अधिक राजस्व कमाने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, चीन हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, लगातार दूसरे वर्ष भारत के सबसे धनी व्यक्ति हैं. यह सूची 24 अक्टूबर 2013 को जारी की गयी. इस रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 18.9 अरब डॉलर अर्थात 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपये आंकी गयी. मुकेश अंबानी पिछले वर्ष भी इस सूची में प्रथम स्थान पर थे.
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय मूल के एनआरई उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल रहे जिनकी 15.9 अरब डॉलर आंकी गयी. हालांकि मुकेश अंबानी तथा लक्ष्मी निवास मित्तल दोनो की संपत्तियों में क्रमशः दो तथा छह प्रतिशत की कमीं आंकी गयी.
वहीं दूसरी ओर, तीसरे स्थान पर रहे सन फार्मास्युटिकल के संस्थापक दिलीप सांघवी की संपत्ति में 66 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई. माना जा रहा है कि उनके कंपनी की कैंसर-रोधी दवा डॉक्सिल की अमेरिका में बिक्री का विशेष योगदान रहा.
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में सिर्फ चार प्रतिशत महिलायें हैं जिनमें ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला हैं. सावित्री जिंदल की कुल सम्पत्ति 5.1 अरब डॉलर आंकी गयी.
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की वर्ष 2013 की न्यूनतम सीमा 30 करोड़ डॉलर थी और सम्पत्तियों संबंधित आकड़े 18 अक्टूबर 2013 की स्थिति के अनुसार हैं. विदित हो कि इस तिथि को डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 61.5 डॉलर थी.
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के दस शीर्ष नाम
1. मुकेश अंबानी: 18.9 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपये)
2. लक्ष्मी मित्तल: 15.9 अरब अमेरिकी डॉलर
3. दिलीप सांघवी: (संपत्ति में 66 प्रतिशत वृद्धि)
4. अजीम प्रेमजी: 12 अरब अमेरिकी डॉलर
5. शिव नडार: 8.6 अरब अमेरिकी डॉलर
6. कुमार मंगलम बिड़ला: 8.4 अरब अमेरिकी डॉलर
7. आदि गोदरेज: 8.1 अरब अमेरिकी डॉलर
8. शापुरजी पल्लोनजी: 8 अरब अमेरिकी डॉलर
9. शशि और रवि रइया: 7.6 अरब अमेरिकी डॉलर
10. सुनील मित्तल: 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर