ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट (Global Gender Gap Report) 2013 में भारत को 101वां स्थान-(26-OCT-2013) C.A

| Saturday, October 26, 2013
विश्व आर्थिक मंच द्वारा 25 अक्टूबर 2013 को जारी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2013 में भारत को 101वां स्थान मिला. भारत की स्थिति वर्ष 2012 में जारी इस रिपोर्ट की तुलना में थोड़ी जरूर सुधरी है, ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2012 में भारत 105वें स्थान पर रहा था.
ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2013 और भारत
• स्त्रियों के राजनैतिक सशक्तिकरण के मामले में भारत इस सूची में 9वें स्थान पर है. 
• स्वास्थ्य और उत्तरजीविता के लिहाज से भारत को 135वां स्थान मिला. 
• आर्थिक भागीदारी और अवसर के लिहाज से भारत 124वें स्थान पर रहा.
• शैक्षणिक उपलब्धियों के हिसाब से भारत को 120वां स्थान मिला.
• सूची में भारत पांच ब्रिक्स देशों में न्यूनतम स्तर पर है.
• भारत के संबंध में विश्व आर्थिक मंच ने इस रिपोर्ट में कहा कि भारत स्त्री-पुरुष समानता के संबंध में ठोस प्रगति का प्रदर्शन करने के लिए अभी भी संघर्ष कर रहा है. 
• इसमें कहा गया है कि पिछले 12 महीनों में भारत में आर्थिक भागीदारी और अवसरों के मामले में महिलाओं की स्थिति खराब हुई है हालांकि राजनीतिक सशक्तिकरण के संबंध में प्रदर्शन अच्छा है.
ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2013 से संबंधित मुख्य तथ्य
• इस सूची में शीर्ष चार स्थानों पर आईसलैंड, फिनलैंड, नार्वे और स्वीडेन रहे. 
• फिलिपीन को पांचवां और आयरलैंड को छठा स्थान मिला.
• शीर्ष 10 देशों में न्यूजीलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड और निकारागुआ शामिल हैं.
ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट
स्विट्जरलैंड के गैर सरकारी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा तैयार सूचकांक में- अर्थव्यवस्था, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य इन चार विस्तृत क्षेत्रों में स्त्री-पुरुष के बीच संसाधन और अवसरों के विभाजन के आधार पर 136 देशों की सूची दी जाती है.
ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट-2013 में शीर्ष 10 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले देशों की सूची
देश का नाम
स्थान
आईसलैंड
1
फिनलैंड
2
नार्वे
3
स्वीडेन
4
फिलिपीन
5
आयरलैंड
6
न्यूजीलैंड
7
डेनमार्क
8
स्विट्जरलैंड
9
निकारागुआ
10

Who: भारत
What: ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2013 में 101वें स्थान पर रहा
When: 25 अक्टूबर 2013

0 comments:

Post a Comment