वैश्विक
स्तर पर खुदरा कारोबार करने वाली अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने भारत में अपनी
कारोबारी साझीदार कंपनी भारती इंटरप्राइजेस के साथ बनाये गए संयुक्त उद्यम भारती
वॉलमार्ट प्राइवेट लिमिटेड को खत्म करने की घोषणा 9 अक्टूबर 2013
को की. भारती वॉलमार्ट प्राइवेट लिमिटेड भारत में 'बेस्ट प्राइस मॉडर्न होलसेल' नाम से 20 स्टोर चलाती थीं. अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट 50 : 50 के थोक संयुक्त उद्यम कारोबार में अपने भारतीय साझीदार से उसकी हिस्सेदारी
खरीद लेगी. भारती वॉलमार्ट और भारती रिटेल के करीब 10,000 कर्मचारी
है.
दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उनके बीच भारत में स्वतंत्र रूप से अलग कारोबारी ढांचे का स्वामित्व करने की सहमति बनी है और वे खुदरा कारोबार में अपने फ्रेंचाइजी समझौते को खत्म कर रही हैं. यह समझौता पक्के समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने एवं नियामकीय मंजूरियां मिलने पर लागू होना है.
भारती की हिस्सेदारी
अलग होने के क़रार के तहत आवश्यक मंजूरियां मिलने पर, वालमार्ट संयुक्त उद्यम कंपनी भारती वालमार्ट प्राइवेट लिमिटेड में भारती की हिस्सेदारी खरीदेगी जिससे इस थोक कारोबारी उद्यम पर वालमार्ट का शत प्रतिशत स्वामित्व स्थापित हो जाएगा. वॉलमार्ट इन 20 स्टोर को अकेले ही चलाएगी.
भारती एंटरप्राइजेज
भारती एंटरप्राइजेज अपने 212 स्वतंत्र स्टोर का संचालन करता रहेगी. दूसरी तरफ़ भारती एंटरप्राइज़ेज़ इन स्टोर के अतिरिक्त 'ईज़ी डे' नामक स्टोर संचालित करता है. 'ईज़ी डे' के पूरे भारत में कुल 212 स्टोर हैं.भारती एंटरप्राइज़ेज़ इन स्टोर का अकेले संचालन करती रहेगी. भारती एंटरप्राइज़ेज़ की मूल कंपनी भारती एयरटेल भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है.
वॉलमार्ट
वॉलमार्ट स्टोर एक अमेरिकी पब्लिक कोर्पोरेशन है. इसकी स्थापना सैम वाल्टन ने वर्ष 1962 में की थी. यह अमेरिका एवं मेक्सिको का सबसे बड़ा निज़ी नियोजक (employer) है.
विदित हो कि भारती एंटरप्राइज़ेज़ ने वर्ष 2007 में खुदरा क्षेत्र की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी वॉलमार्ट के साथ मिलकर एक संयुक्त कारोबार शुरू किया था.
भारत सरकार ने 2013 में विदेशी सुपरमार्केट कंपनियों को भारत में अपने स्थानीय उपक्रमों में 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने की इजाज़त दी थी लेकिन किसी भी कंपनी ने इस निर्णय के बाद भारत में निवेश के लिए आवेदन नहीं किया था.

0 comments:
Post a Comment