61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा-(18-APR-2013) C.A

| Friday, April 18, 2014
61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 16 अप्रैल 2014 को नई दिल्ली में की गई. 

61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्मों के लिए, फिल्म निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय चयन समिति ने की. 
 
61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2013 के सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म वर्ग का पुरस्कार शिप ऑफ थेसीजको मिला तथा वर्ष 2013 के सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार `जॉली एलएलबी` को दिया गया.

61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सूची 
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- शिप ऑफ थेसीज
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- जॉली एलएलबी
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन - हंसल मेहता (फिल्म -शाहिद), प्रांजल दुआ (फिल्म -चिड़िया उड़)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- राजकुमार राव (फिल्म -शाहिद)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- सौरभ शुक्ला 
सामाजिक मुद्दों के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गुलाब गैंग
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- गणेश आचार्य (फिल्म - भाग मिल्खा भाग)
सर्वश्रेष्ठ डिजाइन- मिस लवली
सर्वश्रेष्ठ इफेक्ट्स - जल
सर्वश्रेष्ठ नॉन फीचर फिल्म- रंगभूमि
सर्वश्रेष्ठ संवाद- मराठी फिल्म अस्तु
संगीत का राष्ट्रीय पुरस्कार- महिला पार्श्व गायक बेला शिंदे (मराठी फिल्म कोडा कोडा)
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन- मद्रास कैफे
सर्वश्रेष्ठ प्रथम फिल्म- मराठी निर्देशक नागराज मांजुले की फ्रेंडरे
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार- बालू महेन्द्र के निर्देशन में बनी फिल्म तालैमुरागाल

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य  

वर्ष 1954 से प्रारंभ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष फिल्मों के विभिन वर्गों के लिए दिया जाता है. जिसके लिए पुरस्कारों का चयन एक विशेषज्ञ समिति करती है तथा पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है.


0 comments:

Post a Comment