हरेंद्र सिंह भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के प्रशिक्षक नियुक्त-(22-APR-2013) C.A

| Tuesday, April 22, 2014
भारतीय हॉकी की मुख्य नियामक संस्था हॉकी इंडियाने 21 अप्रैल 2014 को पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरेंद्र सिंह को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया.
विदित हो कि हरेंद्र सिंह वर्ष 1998 से शुरू हुए अपने प्रशिक्षक कैरियर में सिडनी ओलंपिक (2000), विश्व कप (जूनियर 2005, 2006 और 2010), एशियाड (2006 और 2010), एशिया कप (2004 जूनियर और 2009) और चैम्पियंस चैलेंज (2009) समेत 379 मैचों में भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं. उनके प्रशिक्षक रहते भारतीय हॉकी टीम ने सीनियर और जूनियर स्तर पर आठ स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य पदक जीते.

नोट- हॉकी इंडिया की स्थापना वर्ष 2008 में इंडियन हाँकी फेडरेशनको बर्खास्त किये जाने के बाद किया गया. जो वर्तमान में भारतीय हॉकी की मुख्य नियामक संस्था है.


0 comments:

Post a Comment