यूरोपीय संघ ने भारतीय आम अलफांसो के आयात पर प्रतिबंध लगाया-(30-APR-2013) C.A

| Wednesday, April 30, 2014
28 देशों के समूह वाले यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारतीय आम अलफांसो और चार सब्जियों के आयात पर 28 अप्रैल 2014 को अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया. यह प्रतिबंध 1 मई 2014 से लागू होगा जो 20 माह तक लागू रहेगा.
भारतीय आम अलफांसो और चार सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध का फैसला यूरोपीय संघ (ईयू) की स्वास्थ संबंधी स्थायी समिति ने लिया. यूरोपीय संघ (ईयू) के इस प्रस्तावित प्रतिबंध के अंतर्गत अलफांसो आम, बैंगन, अरबी, ककड़ी और चिचिण्डा को शामिल किया गया है.

यूरोपीय संघ की स्वास्थ संबंधी स्थायी समिति ने वर्ष 2013 में भारत से आयातित फलों और सब्जियों की 207 खेपों में फ्रूट फ्लाइज (टोबेको व्हाइटफ्लाई) समेत अन्य कीट पाए जाने के आधार पर यह प्रतिबंध लगाया है. हालांकि, भारत से यूरोप में आयात होने वाले कुल फल और सब्जियों में इनका हिस्सा मात्र पांच प्रतिशत ही है.

इस प्रतिबंध का समर्थन करने वाली ब्रितानी संस्था डेफ्रा (डिपार्टमेंट फॉर एनवायरनमेंट, फ़ूड एंड रूरल अफ़ेयर्स) ने कहा है कि कीटनाशकों के कारण यह प्रतिबंध ज़रूरी था, क्योंकि यह देश के 32.1 करोड़ पौंड (3279.24 करोड़ रुपए) के सलाद उद्योग (खीरा, ककड़ी) के लिए ख़तरा हो सकते थे.

यूरोपीय संघ (ईयू) से संबंधित मुख्य तथ्य
यूरोपीय संघ (ईयू) यूरोप महादेश में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं एवं आर्थिक संगठन है, जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है तथा जो संघ के सभी राष्ट्रो पर लागू होती है. यूरोपीय संघ की स्थापना वर्ष 1957 में रोम की संधिद्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषदके माध्यम से 6 यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ.



0 comments:

Post a Comment