59वें आइडिया फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में “भाग मिल्खा भाग” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया-(26-JAN-2014) C.A

| Sunday, January 26, 2014
वर्ष 2013 के लिए आइडिया फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों (59वें) में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' को 25 जनवरी 2014 को दिया गया. 59वें आइडिया फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन मुंबई में  किया गया.
धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म सहित सर्वाधिक छह पुरस्कार प्रदान किए गए. अभिनेत्री तनुजा को लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. तनुजा को यह पुरस्कार अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रदान किया.

59वें आइडिया फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों की सूची 
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार: राकेश ओमप्रकाश मेहरा (फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए)
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार: फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' (राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: फ़रहान अख़्तर (फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग')
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: दीपिका पादुकोण (फिल्म 'गोलियों की रासलीला')
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: सुप्रिया पाठक(फिल्म 'गोलियों की रासलीला')
सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता : नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी (फ़िल्म 'द लंचबॉक्स')
सर्वेश्रेष्ठ संगीतकार: जीत गांगुली, मिथुन और अंकित तिवारी (फ़िल्म 'आशिक़ी 2')
सर्वेश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष वर्ग): अरिजित सिंह (फ़िल्म आशिक़ी का गाना 'तुम ही हो' )
सर्वेश्रेष्ठ पार्श्वगायिका(महिला वर्ग) मोनाली ठाकुर(फ़िल्म लुटेरा)
सर्वश्रेष्ठ डेबू अवार्ड: धनुष (फिल्म रांझणा”)
सर्वश्रेष्ठ डेबू निर्देशक: रितेश बत्रा (फ़िल्म 'द लंचबॉक्स')
लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार: अभिनेत्री तनुजा


0 comments:

Post a Comment