मलेशिया ने भारत से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)
की एक शाखा मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में खोलने का आग्रह किया. इसकी घोषणा
भारत की राजधानी नई दिल्ली में चल रहे 12वें प्रवासी भारतीय
दिवस में मलेशिया गणराज्य के प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण के संघीय मंत्री दातुक
सेरी जी पलानीवेल ने 8 जनवरी 2014 को
की. दातुक सेरी जी पलानीवेल 12वें प्रवासी भारतीय दिवस के
मुख्य अतिथि रहे. वह मलेशियन इंडियन कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं. जैव विविधता एक
ऐसा क्षेत्र है जिसमें मलेशिया भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है.
मलेशिया में भारतीय मूल के लगभग दो लाख लोग रह रहे हैं. मलेशियाई सरकार प्राकृतिक संसाधनों और लाभ साझा करने के लिए एक मसौदे को अंतिम रूप देने का काम कर रही है.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) एक स्वायत्त संस्थान है. यह प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम 1961 के तहत संचालित होता है. मलेशिया से कई छात्र बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए हर वर्ष भारत आते हैं. अगर आईआईटी मलेशिया में अपनी शाखा खोलती है तो इन छात्रों को काफी कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाएगी.
इस मौके पर प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने कहा कि हर वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है. इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत भी आए थे.
0 comments:
Post a Comment