मध्यप्रदेश सरकार ने देसी शराब की दुकानों में भारत में बनी
विदेशी शराब बेचने के मंत्रिमंडल के निर्णय को वापस लेने का निर्णय लिया. यह
निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिनों तक चली बैठक
के बाद 8 जनवरी 2014 को लिया
गया.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) देसी– शराब की दुकानों पर नहीं बेचा जाएगा. यह फैसला जहरीली शराब की बिक्री को रोकने के लिए लिया गया. इससे पहले 6 जनवरी 2014 को मंत्रिमंडल ने फैसला किया था कि पांच हजार से अधिक की आबादी वाली बस्तियों में आईएमएफएल लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है. आईएमएफएल विक्रेता का दस किलोमीटर के दायरे में मौजूद नहीं होना अनिवार्य है.

0 comments:
Post a Comment