आर्थिक आकड़े व रिपोर्ट जारी
करनी वाली कंपनी डन एंड ब्रैडशीट (डी एंड बी) की 8 जनवरी 2014 को जारी एक रिपोर्ट में संकेत दिया
गया कि वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में व्यावसायिक
आशावाद में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. यह वृद्धि मुख्य रूप से बिक्री में सुधार के
कारण हुई और बेहतर आर्थिक स्थिरता से नए लाभ और नए आर्डर दिलवाएगी.
डी एंड बी संयुक्त व्यावसायिक आशावाद सूचकांक द्वारा 2013-14 की पहली तिमाही में 16.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई. जनवरी-मार्च 2014 की अवधि में आशावाद बिक्री के परिमाण, नए लाभ और नए आर्डर्स नामक तीन सेगमेंट्स में 11 तिमाहियों में शीर्ष पर रहा.
डन एंड ब्रैडशीट के अध्यक्ष एवं सीईओ के अनुसार, बिजनेस सेंटिमेंट नीतिगत मोरचे पर निश्चितता के साथ-साथ राजनीतिक स्थिरता से तेजी पकड़ेगा. 83 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने आशा प्रकट की है कि 2014 की पहली तिमाही में बिक्री के परिमाण में बढ़ोतरी होगी. 5 प्रतिशत उत्तरदाताओं को विश्वास है कि बिक्री-मूल्यों में कमी आएगी, जबकि 12 प्रतिशत उत्तरदाताओं को बिक्री का परिमाण अपरिवर्तित रहने की आशा नहीं है.

0 comments:
Post a Comment