भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष यू के सिन्हा का कार्यकाल बढ़ाया गया-(16-JAN-2014) C.A

| Thursday, January 16, 2014
केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष यूके सिन्हा का कार्यकाल दो वर्ष की अवधि के लिए 14 जनवरी 2014 को बढ़ा दिया.
यूके सिन्हा को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का 8वां अध्यक्ष फरवरी 2011 में नियुक्त किया गया था. यूके सिन्हा 18 फरवरी 2011 को सेवानिवृत्त हो रहे सीबी भावे का स्थान लिया था.

यूके सिन्हा को तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया था. यह अवधि उनके पदभार ग्रहण करने या 65 वर्ष का होने या अन्य आदेश तक प्रभावी होगी (जो भी पहले हो).

यूके सिन्हा से सम्बंधित मुख्य तथ्य 
यूके सिन्हा बिहार काडर के 1976 बैच के अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी हैं. 
यूके सिन्हा को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का 8वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह वर्ष 2008 में ऐच्छिक सेवानिवृत्त लिया था. 
यूके सिन्हा (Sebi chief U K Sinha) शेयर और वायदा बाजार नियामक परिषदों के अंतरराष्ट्रीय संगठन (Asia-Pacific committee of the International Organisation of Securities Commissions, आईओएससीओ)  की एशिया-प्रशान्त इकाई का अध्यक्ष रहे. 
यूके सिन्हा  सेबी का अध्यक्ष नियुक्त होने के पहले म्यूचुअल फंड कंपनी यूटीआई एएमसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रहे.


0 comments:

Post a Comment