59वें आईडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड 2013 घोषित-(28-JAN-2014) C.A

| Tuesday, January 28, 2014
59वें आईडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड 2013 24 जनवरी 2014 को दिए गए. इस समारोह में फिल्म भाग मिल्खा भाग ने सात पुरस्कार जीते. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भाग मिल्खा भाग फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले अभिनेता फरहान अख्तर को मिला. फिल्म रामलीला में बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दीपिका पदुकोणे को दिया गया.
फिल्म भाग मिल्खा भाग को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ इसके निर्देक ओमप्रकाश मेहरा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला. बीते जमाने की अभिनेत्री तनुजा को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया.
शेष पुरस्कार इस प्रकार हैः
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कारः रीतेश बत्रा (द लंचबॉक्स) 
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (अभिनेता): धनुष (रांझना) 
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (अभिनेत्री): वाणी कपूर (शुद्ध देसी रोमांस) 
सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स): रीतेश बत्रा (द लंचबॉक्स) 
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): शाहीद कपूर (राजकुमार राव) 
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): शिल्पा शुक्ला (बीए पास) 
सर्वश्रेष्ठ पटकथाः अभिषेक कपूर, चेतन भगत, सुप्रतीक सेन और पुलाबी चौधरी ( काई पो चे) 
सर्वश्रेष्ठ कहानीः सुभाष कपूर ( जॉली एलएलबी) 
सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ( द लंचबॉक्स) 
सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्रीः सुप्रिया पाठक कपूर ( गोलियों की रासलीलारामलीला) 
सर्वश्रेष्ठ संगीतः जीत गांगुली, मिथुन और अंकित तिवारी (आशिकी 2) 
सर्वश्रेष्ठ गीतः जिंदा के लिए प्रसून जोशी ( भाग मिल्खा भाग) 
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक: अरीजित सिंह (तुम ही हो, आशिकी 2) 
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका: मोनाली ठाकुर ( सवांर लूं, लुटेरा) 
आरडी बर्मन पुरस्कारः सिद्धार्थ महादेवन 
सर्वश्रेष्ठ एक्शनः थॉमस स्ट्रूथर्स और गुरु बच्चन (डी डे) 
सर्वश्रेष्ठ छायांकनः कमलजीत नेगी ( मद्रास कैफे) 
सर्वश्रेष्ठ संपादनः आरिफ शेख (डी डे) 
सर्वश्रेष्ठ पोषाकः डॉली अहलूवालिया ( भाग मिल्खा भाग)


0 comments:

Post a Comment