23 वां आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन ब्रूनेई की राजधानी बंदरसेरी बेगावान में-(09-OCT-2013 C.A

| Wednesday, October 9, 2013
23 वां आसियान शिखर सम्मेलन ब्रूनेई की राजधानी बंदरसेरी बेगावान में 9-10 अक्टूबर 2013 को आयोजित किया जाना है. भारत-आसियान शिखर वार्ता में भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भाग लेने लेंगे. शिखर सम्मेलन के दौरान आसियान के 10 सदस्य देशों के साथ चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, रूस तथा अमरीका के प्रतिनिधि उनके साथ शामिल होंगे.

आसियान 
दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस, आसियान) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं. इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है. आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी. 

आसियान के सदस्य देश 
आसियान के संस्थापक सदस्य थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर हैं. वर्ष 1984 में ब्रूनेई, वर्ष 1995 में वियतनाम, वर्ष 1997 में लाओस और बर्मा इसके सदस्य बने. वर्ष 1976  में आसियान की पहली बैठक में बंधुत्व और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए. वर्ष 1994 में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम,एआरएफ) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना था. अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया सहित एशियाई क्षेत्रीय फोरम (एशियन रीजनल फोरम,एआरएफ) के 23 सदस्य हैं.
 
आसियान और भारत 
भारत आसियान देशों से सहयोग करने और संपर्क रखने का सदा ही इच्छुक रहा है. भारत ने आसियन के साथ बैंकाक में 13 अगस्त 2009 को सम्मेलन किया, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण समझौते हुए थे. आसियान भारत का चौथा सबसे बडा व्यापारिक भागीदार है. दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2008 में 47 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था. वर्ष 2015 तक इसे बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तथा 2022 तक 200 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा गया है.
 
विदित हो कि आसियान और भारत ने दिसंबर 2012 में अपने संबंधों को बातचीत के संबंध से ऊंचा उठाकर रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है. भारत आसियान के साथ सेवा क्षेत्र में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने वाला है.




0 comments:

Post a Comment