अखिल भारतीय उद्योग संघ का फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ एक समझौता-(09-OCT-2013 C.A

| Wednesday, October 9, 2013
अखिल भारतीय उद्योग संघ (All India Association of Industries, एआईएआई) ने फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (Federation of Pakistan Chamber of Commerce and Industry, FPCCI) के साथ एक समझौता किया. इस सहमति पत्र पर मुंबई में 8 अक्टूबर 2013 को हस्ताक्षर किए गए.

इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाना है. इस समझौते के तहत व्यापार प्रस्तावों के आदान-प्रदान के जरिए संयुक्त उद्यम, सहयोग  और  प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा दिया जाएगा. 

अखिल भारतीय उद्योग संघ 
अखिल भारतीय उद्योग संघ (All India Association of Industries, एआईएआई)  की स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी. यह एक गैर सरकारी और गैर राजनीतिक संस्था है. इसका उद्देश्य देश में उद्योगों को बढ़ावा देना है.




0 comments:

Post a Comment