भारत की एच सुनीबाला देवी ने आईजेएफ ग्रां प्री जूडो टूर्नामेंट-2013 में कांस्य पदक जीता-(09-OCT-2013) C.A

| Wednesday, October 9, 2013
भारत की एच सुनीबाला देवी ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद मे आयोजित आईजेएफ ग्रां प्री जूडो टूर्नामेंट-2013 के 78 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक 6 अक्टूबर 2013 को जीता. कांस्य पदक के मुकाबले में एच सुनीबाला देवी ने कजाकिस्तान की अनार सेइतिमोआ को पराजित किया.
इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे दौर में एच सुनीबाला देवी ने उजबेकिस्तान की आर गोलमिरा को पराजित किया. एच सुनीबाला देवी ने प्रारंभिक दौर में क्रोएशिया की इवाना मरानिच को पराजित किया था.
टूर्नामेंट में इससे पहले भारत की कल्पना देवी ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद मे आयोजित आईजेएफ ग्रां प्री जूडो टूर्नामेंट-2013 के 52 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक 5 अक्टूबर 2013 को जीता था. कल्पना देवी ने टूर्नामेंट के 52 किग्रा वर्ग के रेपेचेज राउंड मे ब्राजील की रेक्वेल सिल्वा को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया था. कल्पना देवी इस टूर्नामेंट में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली खिलाड़ी हैं.
विदित हो कि भारत ने आईजेएफ ग्रां प्री जूडो टूर्नामेंट-2013 में 2 कांस्य पदक जीते. भारत ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने हेतु 8 सदस्यीय टीम भेजी थी, जिसमें चार पुरुष और चार महिला जूडो खिलाड़ी शामिल थे. इस टूर्नामेंट का आयोजन 3 अक्टूबर 2013 से 7 अक्टूबर 2013 तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में किया गया.




0 comments:

Post a Comment