एशियाई साइक्लिंग परिसंघ ट्रैक एशिया कप 2013 में भारत ने कुल छः पदक जीते-(08-OCT-2013) C.A

| Tuesday, October 8, 2013
एशियाई साइक्लिंग परिसंघ (एसीसी) ट्रैक एशिया कप में युवा साइकिलिस्ट देबोराह ने स्वर्ण पदक जबकि वीजी पार्वती और रूतुजा की जोड़ी ने सीनियर महिला वर्ग में कांस्य पदक 7 अक्टूबर 2013 को जीता. इससे पहले 500 मीटर टाइम ट्रायल का खिताब जीतने वाली युवा जूनियर राइडर देबोराह ने व्यक्तिगत स्प्रिंट खिताब जीता. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 अक्टूबर 2013 के मध्य  थाईलैंड में किया गया. भारत ने इस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल छः पदक जीते.

भारतीय दल का यह किसी अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. करते हुए आज स्वदेश लौटा.

भारतीय विजेताओं की सूची 
1. देबोराह स्वर्ण- जूनियर व्यक्तिगत स्प्रिंट
2. देबोराह स्वर्ण-500 मी टाइम ट्रायल 
3. वीजी पार्वती और रूतुजा की जोड़ी ने कांस्य पदक-टीम स्प्रिंट  (सीनियर महिला वर्ग)
4. देबोराह मनोरमा देवी- दो रजत पदक-स्क्रैच इन प्वाइंट रेस  
5. दिलवर सिंह रजत पदक जूनियर पुरुष वर्ग  
6. टीम स्प्रिंट में कांस्य पदक



0 comments:

Post a Comment