चिकित्सा
क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार 2013 हेतु अमेरिका के
वैज्ञानिक जेम्स ई रोथमैन और रैंडी डब्ल्यू शेकमैन और जर्मनी के थॉमस सी सुडॉफ का
संयुक्त रूप से चयन किया गया. नोबेल पुरस्कार समिति ने स्वीडन स्थित कैरोलिंस्का
संस्थान में 7 अक्टूबर 2013 को इसकी
घोषणा की.
नोबेल
पुरस्कार समिति ने चिकित्सा नोबेल पुरस्कार हेतु इन तीनों का चयन शारीरिक कोशिकाओं
में प्रमुख परिवहन प्रणाली की खोज के लिए किया. इस शोध से डायबिटीज और अल्जाइमर
जैसी लाइलाज बीमारियों के बारे में अहम जानकारी मिलती है. इन वैज्ञानिकों को
चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार के रूप में 80 लाख
स्वीडिश ब्रोकर यानि करीब 7.5 करोड रूपये की राशि प्रदान की
जानी है, जो इनमें बराबर बांटी जानी है.
जेम्स
ई रोथमैन येल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, रैंडी
डब्ल्यू शेकमैन बेकेल युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में प्रोफेसर है, जबकि जर्मनी के थॉमस सी सुडॉफ स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के
पद पर कार्यरत हैं.
चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार
वर्ष
2012 का चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश
वैज्ञानिक जॉन गुरडन और जापान के शिन्या यामानाका को प्रदान किया गया था. जॉन बी
गुरडोन और शिन्या यामानाका को उनकी उस खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया, जिसमें कहा गया था कि परिपक्व कोशिकाओं को एक से ज्यादा अंगों या ऊत्तकों
को प्रभावित करने में सक्षम बनाने के लिए रिप्रोग्राम किया जा सकता है.
वर्ष
2011 के लिए अमेरिका के ब्रूस बीटलर और फ्रांस के
ज्यूल्स हॉफमन को जन्मजात इम्यूनिटी पर उनके कामों के लिए और कनाडा के राल्फ
श्टाइनमैन को इम्यून सिस्टम को सक्रिय बनाने वाले डेंड्रिटिक कोशिका की खोज के लिए
यह पुरस्कार दिया गया था.
वर्ष
1901 में पहली बार चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार
दिया गया था. नोबेल पुरस्कार की श्रेणी में सबसे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में
विजेताओं के नाम घोषित की जाती है. वर्ष 1901 से वर्ष 2013
के मध्य 104 बार 204 लोगों
को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया. नोबेल पुरस्कार
चिकित्सा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है.
नोबेल पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य
इसकी
शुरुआत स्वीडन के वैज्ञानिक और डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा
वर्ष 1895 में लिखी वसीयत में की गई थी. वर्ष 1901
में पहली बार भौतिकी, रसायन शास्त्र, चिकित्सा या कार्यिकी, साहित्य और शांति का नोबेल
पुरस्कार दिया गया था.
नोबेल
पुरस्कार के रूप में 80 लाख स्वीडिश ब्रोकर यानि करीब 7.5
करोड रूपये की राशि प्रदान की जाती है. वित्तीय संकट के कारण नोबेल
फाउंडेशन ने वर्ष 2012 के पुरस्कार राशि में 20 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया था.
0 comments:
Post a Comment